वैलेंटाइन डे पर निबंध 2023| Valentine Day Essay in Hindi

वैलेंटाइन डे पर निबंध 2023

आज का यह निबंध काफी महत्वपूर्ण होने वाला है क्योंकि आज हम लोग सीखेंगे वैलेंटाइन डे पर निबंध

 

 

वैलेंटाइन डे पर निबंध 2023
वैलेंटाइन डे पर निबंध 2023

प्रस्तावना –

वैलेंटाइन डे प्रत्येक वर्ष 14 फरवरी को विश्व भर में मनाया जाता है | इस दिवस का किसी विशेष धर्म के साथ कोई ताल्लुक नहीं है इसे सभी धर्मों के मानने वाले लोग बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं | यह प्रेमी युगल के बीच मनाया जाने वाला एक बहुचर्चित त्यौहार है |

यह स्त्री और पुरुष के बीच प्रेम का पर्व है |  इस विशेष दिन एक स्त्री और पुरुष अपने बीच की भावनाओं प्यार आदि को व्यक्त कर इस दिवस को बड़े ही उत्साह पूर्वक मनाते हैं | 

वैलेंटाइन डे का इतिहास –

ऐसा माना जाता है रूम में तीसरी शताब्दी के दौरान रोमन साम्राज्य एक शक्तिशाली साम्राज्य के रूप में दुनिया में उभरा हुआ था |  जिसका नाम क्लॉडियस द्वितीय था वह बहुत ही क्रूर और तानाशाह शासक था |

उन दिनों रोमन साम्राज्य की प्रथा के अनुसार किसी भी महिला या पुरुष को विवाह करने का अधिकार प्राप्त नहीं था | उन दिनों प्रचलित सभ्यताओं के अनुसार कोई भी पुरुष या महिला बगैर शादी के एक साथ रह सकते थे |

उसी समय रोमन साम्राज्य में एक चर्च में संत वैलेंटाइन नाम के एक पादरी रहा करते थे |जिन्हें यह खबर बहुत आहत किया था और उन्होंने वहां के पुरुषों और महिलाओं को उनकी पसंद के आधार पर चर्च में शादी विवाह संपन्न किया करते थे |

और यह विचारधारा रोमन साम्राज्य के शहंशाह क्लॉडियस को काफी नकारात्मक और ना खुश करने वाला था | क्लॉडियस परेशान होकर संत वैलेंटाइन को कैद करने का आदेश जारी कर दिया | कैद के दौरान संत वैलेंटाइन की मुलाकात जेलर की पुत्री से हुआ और जेलर की पुत्री अंधी थी |

संत वैलेंटाइन और जेलर की पुत्री के बीच प्रेम हो गया | और तभी एक चमत्कार भी हुआ  कि संत वैलेंटाइन के द्वारा उसकी प्रेमिका का आंख वापस आ गया था | समय बीतने के साथ  संत वैलेंटाइन को फांसी हो गई थी |

और इस कड़ी में कहीं न कहीं अब आपकी आंखें नम होने वाली है फांसी पर लटकने वाले महान पुरुष संत वैलेंटाइन ने आखरी शब्द पत्र के माध्यम से लिखा था अपनी प्रेमिका को वह यह है –  ” वैलेंटाइन प्यार करने वालों के लिए खुशी -खुशी कुर्बान हुआ है और आपसे प्यार को जिंदा रखने की गुहार करता है  – आपका वैलेंटाइन !

 

लोगों में प्रसिद्ध वैलेंटाइन –

वैलेंटाइन डे पूरी दुनिया में काफी प्रसिद्ध है | जहां इनका इतिहास रोमन सभ्यता की धरती से प्रारंभ होता हुआ विश्व के कोने-कोने तक फैला हुआ है | पूरी दुनिया भर के प्रेमी युगल के लिए वैलेंटाइन डे का दिन किसी अन्य पर्व या त्योहार से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है | और इस अवसर पर अत्यधिक मात्रा में दुनिया के हर कोने से ग्रीटिंग कार्ड की खरीदारी की जाती है |

” अमेरिका की ग्रीटिंग कार्ड एसोसिएशन ” की तरफ से ऐसा माना जाता है कि अमेरिका में पुरुष औरतों की अपेक्षा अपने पार्टनर या प्रेमी के लिए स्त्री से दुगुने पैसे खर्च कर देते हैं | एकदावा  में यह बात सामने आई है अमेरिकन ग्रीटिंग कार्ड एसोसिएशन की तरफ से दावा किया गया कि पूरे दुनिया भर में 1 अरब ग्रीटिंग  वैलेंटाइन डे के अवसर पर एक दूसरे प्रेमी युगल को भेंट दिए जाते हैं | 

अर्थात क्रिसमस दिवस के अवसर पर दुनिया भर में भेंट किए जाने वाले ग्रीटिंग कार्ड के बाद यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा उत्सव  होता है जिस पर लोग इतनी अत्यधिक मात्रा में ग्रीटिंग कार्ड्स उपहार के रूप में देते हैं | 

वेलेंटाइन वीक –

हम सभी जानते हैं कि वैलेंटाइन डे प्रत्येक वर्ष 14 फरवरी को मनाया जाता है | दरअसल इस दिवस को या इस उत्सव को मनाने की शुरुआत 7 फरवरी से ही शुरू  हो जाती है |  वैलेंटाइन डे 7 फरवरी से निम्न तिथियों के आधार पर शुरू होकर 14 फरवरी को समाप्त हो जाता है और इन बेहद खास दिनों को  ” वैलेंटाइन वीक  ” के नाम से जाना जाता है जो निम्न है –

valentine week – 

1.  8 फरवरी  प्रपोज़ डे 
2 .  9 फरवरी  चॉकलेट डे 
 3 . 10 फरवरी  टेडी बियर डे 
4 . 11 फरवरी  प्रॉमिस डे 
5 . 12 फरवरी  किस डे 
6 . 13 फरवरी  हग डे 
7 . 14 फरवरी  वैलेंटाइन डे 

 

निष्कर्ष –

यूं तो हम सभी जानते हैं कि प्रत्येक वर्ष 14 फरवरी के दिन वैलेंटाइन दिवस के रूप में मनाया जाता है | लेकिन असल मायने में क्या 14 फरवरी के दिन ही प्रेम जैसी शब्द का व्यापक अर्थ लोगों को समझ आता है , वहीं दूसरी ओर एक अच्छे इंसान और प्रेम की भाषा की समझ रखने वाले व्यक्तियों के लिए प्रत्येक दिन साल का वैलेंटाइन डे होता है |

उम्मीद करता हूँ आप सबों के लिए यह वैलेंटाइन काफी सुखद ,आनंददायक और खुशहाली से भरा – पड़ा हो |  लेकिन कहीं न कहीं आज इस आधुनिक युग में वैलेंटाइन के असल मायने और अर्थ को हम लोग भूल चुके हैं जहां हम लोग वेलेंटाइन डे के दिन पर एक दूसरे को प्रपोज करने के लिए काफी महंगे गिफ्ट और पैसों को खर्च कर देते हैं और हम यह गलती से समझ बैठते हैं कि हमने प्यार की भाषा को समझ लिया है |

लेकिन ऐसा कतई नहीं है क्या प्रेम को आलीशान बंगला , पैसों आदि अन्य सुविधाओं वाली चीजों की आवश्यकता होती है  नहीं बल्कि प्रेम सच्चे मन पवित्र रिश्ते और एक दूसरे को समझने की क्षमता को दर्शाता है | सच्चा प्रेम आलीशान बंगला ,धन आदि चीजों से कभी खरीदा या  प्राप्त नहीं किया जा सकता है | आज इस आधुनिक युग में लोगों में बहुत सारे अवसाद घर कर चुके हुए हैं हमें इस वक्त जरूरी है इन अवसादों और घृणा को त्याग कर दुनिया को प्रेम बाँटा  परोसा जाए बदले में प्रेम प्राप्त किया जाए  | 

FAQ – 

Q 1 : वैलेंटाइन डे कब आता है ?

Ans –  यह प्रत्येक वर्ष 14 फरवरी को मनाया जाता है | 

Q 2 :  वैलेंटाइन डे का इतिहास क्या है ?

Ans – वैलेंटाइन की इतिहास रोमन साम्राज्य की धरती से शुरू होती है | रोमी साम्राज्य में अत्यंत ही क्रूर और निर्दयी शासक क्लॉडियस का शासन था |  संत वैलेंटाइन रोमी साम्राज्य में पादरी थे जिन्होंने अपने प्राण की आहुति देकर लोगों को प्रेम का पाठ सिखला गए | 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *