Essay on Cow in Hindi For Students

  essay on cow in hindi – गाय पर हिंदी निबंध

आज के इस लेख में हम सीखेंगे गाय पर हिंदी निबंध 2021 जो परीक्षा की दृश्टिकोण से बच्चो के लिए लाभप्रद होने वाली है तो चलिए बिना समय गँवाये सीखते है गाय पर हिंदी निबंध 2021 …..

गाय पर हिंदी निबंध

भूमिका –

गाय मानव जीवन के लिए एक अमूल्य धरोहर की भाँति है | गाय का धरातल पर पाये जाने के कारण हम मनुष्यो के लिए यह वरदान  है | गाय प्राचीन समय से ही मनुष्यो के लिए सर्वोत्तम पालतू पशु रहा है | धार्मिक दृष्टिकोण से भी यह माना जाता है के गाय हम मनुष्यो के लिए एक शुभ संकेत की भाँति होता है |

 गाय से प्राप्त होने वाले दूध भोजन के लिए एक सर्वोत्तम आहार के साथ – साथ मनुष्यो के लिए जीवन – प्रदान करने वाली आहार के रूप में भी साबित होता है | गाय को पालतू बनाने के उद्देश्य ने हम मनुष्यो के जीवन को सरल और समृद्ध बना दिया है |

गाय से प्राप्त दूध को भोजन के रूप में इस्तेमाल तो किया ही जाता है परन्तु इसके कई रूप जैसे – घी , पनीर , मक्खन आदि भी भोजन और घरेलु औषधि के रूप में अपार लोकप्रिय  साबित हुआ है |

essay on cow in hindi

  essay on cow in hindi – गाय पर हिंदी निबंध

गाय से प्राप्त मादा  बछड़े पुनः एक गाय के रूप में परिवर्तित होकर हमे भोजन से समृद्ध और परिपूर्ण बनाता है साथ ही नर बछड़े हमारे लिए कृषि कार्यो में एक वरदान की तरह उपयोगी होते है | बैल के रूप में प्राप्त नर बछड़े हमारे कृषि को उन्नत और वृद्धि करने में बहुत बड़े कारक सिद्ध होते है | 

 गाय हमारे जीवन को आर्थिक दृष्टिकोण से भी सबल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करता है  साथ ही अपने मल – मूत्र , गोबर आदि से हमारे कृषि को भी अत्यधिक लाभ प्रदान करते है |

गाय की शारीरिक संरचना –

गाय शारीरिक दृष्टिकोण से मजबूत होते है | वे एक सुन्दर शरीर के धनि जानवर पशु होते है | गाय की चार टाँगे होती है | गाय की दो आँखे होती है | गाय की दो सींघ होती है | गाय के पास दो कान होती है | गाय की एक लम्बी पूंछ होती है |

गाय आमतौर पर सफ़ेद , काले , भूरे , लाल रंगो में पाया जाता है | गाय की लम्बी पूछ के अंतिम सिरे पर एक गुच्छेदार बाल होते है जिससे वे किट – पतंगों को भगाने में उपयोग में लाते है | कुछ ऐसे भी गाय होते है जिसकी सींघ पूर्णरूप से नहीं होती है |  

गाय की विभिन्न प्रजातियाँ –

भारत की संस्कृति और यहाँ की मान्यताओं के आधार पर गाय को माता का स्थान दिया जाता है | भारतीय धार्मिक शास्त्रों के मुताबिक गाय  “गौमाता ” के नाम से विख्यात है | वैसे तो संसार में गाय की कई प्रजातियाँ निवास करती है लेकिन भारत में गाय की प्राजातियां जैसे – साहीवाल जाती ( राजस्थान , पंजाब आदि ) तथा कॉकरेज ( अहमदाबाद , सूरत आदि ) तथा थारपाकर गाय ( जैसलमेर , जोधपुर , बीकानेर ) तथा अंगोल या नीलोर ( तमिलनाडु , आँध्रप्रदेश, गतुर , बपटतला , सिंडोरपाली ) तथा राठी ( राजस्थान , बीकानेर , श्रीगंगानगर ) आदि प्रजातियाँ पायी जाती है | 

गाय एक पालतू पशु है –

वैदिक काल से ही गाय मनुष्यो के लिए एक महत्वपूर्ण पालतू पशु रहा है | गाय के शांत स्वभाव , सुन्दर शारीरिक बनावट , तथा गाय से प्राप्त होने वाले चीज़े – दूध , गोबर आदि मनुष्यो के लिए लाभप्रद होने के कारण मनुष्यो के लिए इसे पालतू बनाना एक आकर्षण का केंद्र माना जाता है |

गाय एक ऐसा पालतू प्राणी है जिसे पुरे संसार के लोग इसे पालतू बनाने में अत्यधिक रूचि रखते है | गाय संसार के सभी हिस्सों में पाया जाता है | आज पूरा विश्व गाय के दूध तथा उससे बनने वाले विभिन्न प्रकार के भोजन – सामग्री को आहार के रूप में ग्रहण करता है | धरातल पर पाए जाने वाले सभी प्राणियों में गाय एक ऐसा प्राणी है जिसे हर कोई पालतू बनाना पसंद करता है |

इसके  शांत व नखरीले स्वभाव सभी को पसंद आता है | गाय को पालतू बनाने से लोगो को आर्थिक दृश्टिकोण से भी अतयधिक लाभ प्राप्त होता है | तथा आज गाय का पालन एक व्यापक तथा विस्तृत व्यापार में तब्दील हो गया है |

गाय पर निबंध 10 लाइन हिंदी में  (गाय पर लेख हिंदी में 10 लाइन ) –

  1. गाय एक पालतू जानवर होता है |
  2. गाय संसार के सभी हिस्सों में पाए जाते है |
  3. गाय आमतौर पर सफ़ेद, लाल , काले रँगो में पाया जाता है |
  4. भारत में प्रायः साहीवाल गाय, थारपाकर , नागौरी आदि प्रजाति पायी जाती है |
  5. गाय की चार टाँगे , दो कान , दो आंख तथा एक लम्बी पूछ होती है |
  6. गाय के नर बछड़े बड़े होकर बैल के रूप में शारीरिक सँरचना पाते है |
  7. गाय से हमे दूध , घी , मक्खन आदि प्राप्त होता है |
  8. गाय से हमे गोबर प्राप्त होता है , जो प्राकृतिक उर्वरक का एक विशिस्ट उदारहण माना जाता है |
  9. गाय के मूत्र को औषधि के रूप में भी प्रयोग किया जाता है |
  10. गाय के घी से विभिन्न प्रकार के उत्कृष्ट मिठाइयों का निर्माण किया जाता है |

गाय पर 5 वाक्य हिंदी में –

  1. गाय प्रकृति का एक अमूल्य वरदान है |
  2. गाय धरातल पर पाया जाने वाला एक पालतू पशु है |
  3. गाय कई रँगो व विभिन्न प्रजातियों की पायी जाती है |
  4. गाय से हमे दूध , गोबर आदि प्राप्त होता है |
  5. गाय के मूत्र का औसधि के रूप में प्रयोग में लाया जाता है |

गाय एक चौपाया जानवर है –

वैसे तो धरातल पर पाए जाने वाले जितने भी जानवर है उनमे अधिकतर चौपाया ही होते है | गाय भी धरातल पर पाए जाने वाले अन्य जानवरो की तरह ये भी चौपाया ही होते है | हम सभी जानते है की गाय की चार टाँगे होती है तथा स्वाभाव से पालतू  जानवर होता है |

गाय के अंदर मौजूद विशेषताओं के कारण इसे सभी जानवरो में सबसे अधिक पालतू बनाया जाता है | गाय हमारी हर एक दृश्टिकोण से सहायता करती है वे भोजन मुहैया करने के साथ – साथ हमे ईंधन भी मुहैया कराती है | गाय इन सब के बावजूद हमे आर्थिक रूप से सबल और समृद्ध भी बनाती है |

गाय पर हमारी निर्भरता हमे भविष्य में अधिक उन्नत और समृद्ध बनाने का एक सरल मार्ग भी साबित हो सकता है | अर्थात हमे गाय के संरक्षण और उनकी उन्नति पर हमेश ध्यान देना चाहिए |

निष्कर्ष – 

गाय धरातल पर पाया जाने वाला एक ऐसा अमूल्य धरोहर है जो प्रकृति की सुन्दर रचना तथा मनुष्यो के लिए  प्रकृति के प्यार को जताने का एक उदहारण भी प्रस्तुत करता है की हम मनुष्यो को प्रकृति ने कितना अधिक मूल्यवान बनाया है | इस पशु के पालतू बनाये जाने के कारण मनुष्यो के संकटो को कम करने में भी मदद मिली है |

मनुष्य वैदिक काल से ही इसे पालतू बनाकर इससे मिलने वाले भोजन को सरलता से प्राप्त किया है तथा आर्थिक रूप से स्वयं को सबल और समृद्ध बना पाया है |  परन्तु आज के इस संसार में इस प्रजाति का दोहन भी हम मनुष्यो के द्वारा ही किया  जा रहा है |

बढ़ते प्रदुषण के कारण आज इस प्राणी को आघात पहुंच रहा है ये रोगग्रस्त हो रहे है जब नदियों तथा तालाबों के विषयुक्त पानी का सेवन करते है | शहरों में यहाँ – वहाँ इस प्राणी को अनाज या घास – फुस के बजाये प्लास्टिक जैसे जहरों को भोजन के रूप में सेवन करते हुए देखा जा सकता है |

जिस पशु ने हमे भोजन देकर हमे सहारा दिया , आर्थिक रूप से सबल व शशक्त बनाया आज हम मनुष्य उन्ही जीवन – दायी पशु का दोहन करने से नहीं चूकते है | यह एक बहुत बड़ी विडंबना ही के आज हम मनुष्य इतने निर्दयी हो गए है के जिस पशु ने हमे आज तक भोजन देकर हमारी भूख को शांत किया है आज हम उसे ही मरते हुए छोड़ दे रहे है | इस अमानवविय विडम्बना को नहीं रोका गया तो संसार से ये पशु धीरे – धीरे समाप्त हो जाएगा जिससे हम मनुष्य एक बड़ी मुशीबत में फंस जाएंगे , हम भोजन के लिए भटकेंगे पर हमे भोजन नहीं मिलेगा |

इस लेख को प्यार देने के लिए आपका धन्यवाद !
और अधिक पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे >>>>

  essay on cow in hindi – गाय पर हिंदी निबंध

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *