Essay on Healthy Food in Hindi For Students

essay on healthy food in hindi – स्वस्थ भोजन पर हिंदी निबंध 

जीवन को समृद्ध और उन्नत बनाने के लिए स्वस्थ शरीर का होना बहुत ही जरुरी है परंतु यह संभव तब होगा जब हम स्वस्थ भोजन प्राप्त कर सकेंगे |देश  में बढ़ती गरीबी और बेरोजगारी के कारण स्वस्थ भोजन हमारे लिए सपना हो गया है | आजकल बच्चों के द्वारा परीक्षाओं के दौरान स्वस्थ भोजन के बारे में चर्चाएं की जाती और स्वस्थ भोजन से संबंधित कई सवाल भी किए जाते हैं | कभी-कभी परीक्षा में बच्चों से स्वस्थ भोजन से संबंधित निबंध भी पूछ दिए जाते हैं और उनसे संबंधित बच्चो की विभिन्न राय भी जाने का अवसर प्राप्त होता है | इसलिए आज के इस लेख में हम स्वस्थ भोजन पर हिंदी निबंध प्रस्तुत करने जा रहे हैं जो कक्षा 2 ,3 , 4 , 5 ………….. 12 तक के सभी विद्यार्थियों के लिए लाभप्रद और सहायक सिद्ध होने वाली है | तो चलिए चलते है निबंध की ओर – 

स्वस्थ भोजन पर हिंदी निबंध – 2021 

 

प्रस्तावना – 

समृद्ध जीवन -यापन के लिए स्वस्थ भोजन का होना आवश्यक होता है |  स्वस्थ भोजन में  विटामिन , खनिजलवण ,  पोषक तत्व  मौजूद होते हैं जिससे हमारा शरीर स्वस्थ बना रहता है | स्वस्थ भोजन के रूप में हमें  विटामिन ,खनिज लवण ,  कार्बोहाइड्रेट ,प्रोटीन ,वसा आदि प्राप्त होता हैं |

क्योंकि हमारे स्वस्थ शरीर के लिए इन पोषक तत्वों का होना अनिवार्य होता है | आज स्वस्थ भोजन का सेवन न करने के कारण लोग विभिन्न बीमारियों का शिकार हो रहे हैं | स्वस्थ भोजन से ही हमारा स्वस्थ जीवन शैली संभव हो सकेगा | 

भोजन का महत्व – 

भोजन से हमें जीवन मिलता है | भोजन से ही कोई भी मनुष्य जीवित रह सकता है |  इस धरातल पर जितने भी जीव रहते हैं उन सभी को जीने के लिए भोजन की आवश्यकता होती है | कहा जाता है की दुनिया का सबसे बड़ा दुख अगर कुछ  होता है तो वह भूख होता है अर्थात भोजन की कमी होती है |

इसलिए आपके पास कुछ हो ना हो परंतु भोजन मिल जाता है तो स्वयं को भाग्यशाली समझने लगते हैं |  आज हमारा देश में लाखों करोड़ों की संख्या में लोग मजबूरी और गरीबी के कारण भीख मांगने को विवश है और उन्हें  स्वस्थ भोजन की तो बात दूर है सिर्फ भोजन भी बड़ी मुश्किल से मिलता है |

essay on healthy food in hindi

essay on healthy food in hindi – स्वस्थ भोजन पर हिंदी निबंध 

  लोगों के द्वारा स्टेशनों या सड़कों पर फेंके गए भोजन को वह गरीब मजबूर भोजन के रूप में सेवन करता है | आए दिन खबरों में हम देखते रहते हैं किभिन्न – भिन्न देशो  में गरीबी , भुखमरी के कारण इतने बच्चे और महिलाओं की मृत्यु हो गई है | आज हम सभी लोग जो दिन रात  काम करते हैं उसके पीछे का रहस्य सिर्फ भोजन  होता है| 

भोजन के लिए ही दिन रात हम मेहनत करते हैं | दुनिया र में जो लोग समृद्ध और खुशहाल है वही  लोग स्वस्थ भोजन का इस्तेमाल करते हैं |  दुनिया में ऐसे भी गरीब और मजदूर लोग हैं जिन्हें स्वस्थ भोजन तो दूर की बात है महज भोजन भी  मुश्किल से ही मिल पाता है |

आज की आधुनिक युग में हम सुखी और समृद्ध लोग भोजन का महत्व नहीं करते भोजन का  बचा हुआ भाग हम आसानी से फेंक देते हैं परंतु संसार में ऐसे भी गरीब और लाचार लोग  मौजूद है जिन्हें फेंका हुआ भोजन भी नसीब से ही मिलता है |

आज हम सुख और समृद्ध है तो भोजन का महत्व नहीं समझते हैं परंतु जब हम गरीब और मजबूर हो जाते हैं उस समय  भोजन का महत्व हमारे सामने बहुत बड़ा होता है | भोजन के इसी महत्व को ध्यान में रखते हुए दुनिया में ऐसी भी संस्थाएं हैं जो शादी समारोह के दौरान बचे भोजन को जमा कर गरीब , लाचार और भिखारियों में वितरण कर उन्हें भोजन मुहैया कराती है | 

स्वस्थ ( पौष्टिक ) भोजन के लाभ – 

स्वस्थ अथवा पौष्टिक भोजन से तात्पर्य है कि भोजन के रूप में हमें पौष्टिक तत्व की प्राप्ति हो ,जिससे हमारा शरीर स्वस्थ बना रहें |  स्वस्थ भोजन के रूप में हमें विभिन्न पौष्टिक तत्व -कार्बोहाइड्रेट ,विटामिन ,खनिज लवण ,प्रोटीन ,वसा आदि की आवश्यकता होती है |  प्रोटीन की प्राप्ति के लिए हम सभी तरह के दाल ,दूध, अंडा मांस आदि का सेवन करते हैं|

essay on healthy food in hindi – स्वस्थ भोजन पर हिंदी निबंध 

  प्रोटीन की मदद से हमारे शरीर की त्वचा ,नाखून , बाल , मांसपेशी आदि का नियमित रूप से वृद्धि और विकास होता रहता है | हम सभी दिन भर दैनिक कार्यों में व्यस्त रहते हैं जहां हमें हमेशा ऊर्जा की जरूरत होती है शरीर को ऊर्जा प्राप्ति के लिए हम भोजन के रूप में पोषक तत्व कार्बोहाइड्रेट का प्रयोग करते हैं |

कार्बोहाइड्रेट  भोजन के रूप में चावल ,गेहूं , जौ ,आलू आदि के भोजन के रूप में सेवन करने से प्राप्त होता है|  हमारे पाचन तंत्र का स्वस्थ होने के कारण ही हम किसी भी प्रकार के भोजन का सेवन कर पाते हैं हमें अपने पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखने के लिए विटामिन जैसे पोषक तत्व की आवश्यकता होती है |

जहां विटामिन की पूर्ति के लिए हम भोजन के रूप में साग ,सब्जी ,फल- फूल आदि का सेवन करते हैं | किसी कारण बस हमारे शरीर को अत्यधिक समय तक भोजन ना मिलने की अनुपस्थिति में वसा जैसे पोषक तत्व हमारे शरीर की मदद करता है क्योंकि वसा हमारे शरीर में अतिरिक्त ऊर्जा को संचित रखने का कार्य करता है |

जब हम अत्यधिक देर तक भूखे रहते हैं तो यही संचित ऊर्जा हमें बार बार मिलती रहती है | वसा की प्राप्ति के लिए हम भोजन के रूप में मांस , मछली ,तैलीय पदार्थों का भोजन करते हैं|  इन सभी पोषक तत्वों के नियमित उपयोग से हमारा शरीर स्वस्थ बना रहता है

भोजन और स्वास्थ्य – 

 भोजन और स्वास्थ्य एक दूसरे से संबंधित है|  दोनों को एक दूसरे से अलग अर्थ में नहीं देख सकते है | आज  के इस आधुनिक युग में हर किसी का सपना होता है कि उन्हें एक अच्छा  स्वास्थ्य की प्राप्ति हो , परन्तु  यह तभी संभव हो पाता है जब हम स्वस्थ भोजन का प्रयोग  करते हैं | भोजन के रूप में पौष्टिक तत्वों का हमेशा ख्याल रखना होता है |

हमारे भोजन के अनुसार ही हमारा स्वास्थ्य तय होता है  रहेगा पर किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य अच्छा है तो उसके पीछे का रहस्य होता है स्वस्थ भोजन |  भोजन के रूप में हमें विटामिन , खनिज लवण , प्रोटीन ,कार्बोहाइड्रेट तथा वसा जैसे पोषक तत्व की आवश्यकता होती है | शरीर के विकास और वृद्धि के लिए इन पोषक तत्वों का होना भोजन के रूप में आवश्यक होता है |

essay on healthy food in hindi – स्वस्थ भोजन पर हिंदी निबंध 

हमारे शरीर के अंग -बाल , त्वचा , नाखून आदि प्रोटीन से बना हुआ होता है|  शरीर में उर्जा बनाए रखने के लिए कार्बोहाइड्रेट प्रदान करने वाले भोजन -चावल ,गेहूं आदि का भोजन के रूप में प्रयोग करना होता है | विभिन्न फल -फूल साग  सब्जियों में विटामिन पाए जाते हैं ,विटामिन की मदद से हमारा शरीर पाचन तंत्र का विकास कर पाता है और उन्हें स्वास्थ्य बनाए रखता है |

खनिज लवणों का प्रयोग करने से हमारे शरीर में विभिन्न तरह के रोगों से लड़ने की क्षमता विकसित होती है | हमें भोजन के रूप में पोषक तत्वों  का आवश्यक रूप से प्रयोग करना चाहिए|  हमारे शरीर का भी वृद्धि और विकास इन्हीं पोषक तत्व के ऊपर निर्भर करता है | 

हमारा प्रिय भोजन – 

हम भारत के मूल निवासी है और यहाँ  कि आबादी का अधिकतर लोग किसान है |  मैं भी किसान परिवार से रिश्ता रखता हूं | भोजन की बात करें तो मेरा प्रिय भोजन दाल ,चावल ,सब्जी है और साथ में दूध ,अंडे का भी सेवन करता हूं | मेरे भोजन में सभी पोषक तत्व की प्राप्ति होती है | जिससे हमारा शरीर हमेशा स्वास्थ्यवर्धक बना रहता है |

हम गांव के लोग शहरों के भोजनालयों में  भोजन नहीं करते हैं आमतौर पर घर में बनाए भोजन का ही प्रयोग करते हैं | भोजन के रूप में हम चावल ,दाल ,सब्जी ,अंडा, दूध मांस आदि का प्रयोग करते हैं | भोजन के रूप में हमें लगभग सभी पोषक तत्व की प्राप्ति हो जाती है |

शारीरिक रूप से  मैं और मेरे परिवार के लोग स्वस्थ रहते हैं ,कभी बीमार नहीं पड़ते हैं|  हम शहरों में बने फास्ट फूड ,जंक फूड आदि का सेवन करने से दूर रहते हैं आमतौर पर जैविक तरीके से उगाये गए भोजन का ही प्रयोग करते हैं | 

निष्कर्ष – 

भारत में गरीबी और भ्रष्टाचार चरम पर पहुंचा हुआ है | भारत में  सही तरह से रोजगार मुहैया ना होने कारण अधिकतर लोग गरीबी का मार झेल रहे हैं | यहां समानता और बराबरी नाम की कोई चीज नहीं है | यहां अमीर और ज्यादा अमीर होता जा रहा है तथा गरीब और ज्यादा गरीब होता जा रहा है |

essay on healthy food in hindi – स्वस्थ भोजन पर हिंदी निबंध 

अमीर अपने पैसों से बिजनेस को और बड़ा कर रहे हैं परंतु दूसरी ओर गरीब के पास रोजगार कम हो रहे हैं और और ऊपर से  महंगाई का मार अत्यधिक पड़ रहा है | ऐसे में भारत की अधिकतम आबादी स्वस्थ भोजन कर पाने में अक्षम है | दैनिक कार्यों में व्यस्त होने कारण उन्हें स्वस्थ भोजन नहीं मिल पाता है |

  भोजन प्राप्त करने के लिए उन्हें आय से अधिक खर्च करने पड़ेंगे जो संभव दिखाई नहीं देता|  यहां अधिकतर लोग भोजन का प्रयोग करते हैं ना कि स्वस्थ भोजन का |  जीवन को खुशहाल और समृद्ध बनाने के लिए हमें स्वस्थ भोजन की आवश्यकता होती है परन्तु यह तब संभव होगा जब हमारा आए उस  लायक होगा |

भारत में स्वस्थ भोजन नहीं मिलने के कारण जन्म ले रहे हैं बच्चों में प्रोटीन की कमी , बच्चे के वजन में कमी, कुपोषण से पीड़ित आदि करोड़ों मामले देखने को मिलते हैं |  स्वास्थ्य भोजन प्राप्त करने के लिए  हमें समृद्ध और खुशहाल होना होगा | हमारी आय इस हद तक होनी चाहिए  कि हम स्वस्थ भोजन को प्राप्त कर सकें |

भारत में बदनसीबी है कि लोगों को स्वस्थ भोजन नहीं मिल पा रहा है इसका सीधा कारण है की हमे रोजगार नहीं मिल रहा है और अगर मिल भी रहा है तो उसकी मेहनताना बहुत कम होती है जिससे हम गरीबी में ही पड़े रहते है | 

इस लेख को प्यार देने के लिए आपका शुक्रिया !

और अधिक पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे >>>>>>

essay on healthy food in hindi – स्वस्थ भोजन पर हिंदी निबंध 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *