Essay on Trees Our Best Friend In Hindi For Students

essay on trees our best friend in hindi

essay on trees our best friend in hindi – पेड़ हमारे सबसे अच्छे दोस्त पर निबंध 

पेड़ से हमें ऑक्सीजन की प्राप्ति होती है और जिससे  हम मनुष्य जीवित रहते हैं | पेड़ से हमें फल -फूल आदि की प्राप्ति होती है जो हमारे भोजन का बहुत बड़ा हिस्सा होता है | पेड़  से प्राप्त लकड़ी का प्रयोग हम बड़े-बड़े इमारत, कंपनी आदि के प्रयोग में करते हैं|  पेड़ हमारे लिए वरदान की तरह है | हमारे देश में परीक्षाओं के दौरान पेड़ हमारे सबसे अच्छे दोस्त हैं इस पर निबंध लिखने को निर्देशित किए जाते हैं इसके तहत पेड़ से संबंधित हमारी विचार क्या होती है यह जानने की कोशिश की जाती है | इसलिए आज का निबंध कक्षा 2 , 3 ,4 ,5 ,6 ………….12 तक के सभी परीक्षार्थियों व विद्यार्थियों के लिए परीक्षा की दृष्टिकोण से लाभप्रद व सहायक सिद्ध होने वाली है तो चलिए चलते हैं आज के निबंध की ओर-

पेड़ हमारे सबसे अच्छे दोस्त पर निबंध – 2021 

प्रस्तावना – 

पेड़ मनुष्यों के लिए जीवनदाई है | दरअसल पेड़ का अर्थ उस पौधे से है जिसकी टहनियाँ , पत्तियाँ , फल- फूल होते हैं,  और जो दो वर्षों तक जीवित रह सकता है जिनसे हमें फल प्राप्त होता है और जिनसे हमें लकड़ी प्राप्त होते हैं ,वे पेड़ कहे जाते हैं | पेड़  हमारे लिए बहुत उपयोगी साबित होते हैं | पेड़ हमारे जीवन की रक्षा करता है |

पेड़ प्रकृति के द्वारा पैदा किया गया है| पेड़ धरती पर पाए जाते हैं | पेड़ भूमि -अपरदन को रोकने का कार्य करता है | पेड़ बारिश होने का एक महत्वपूर्ण स्रोत होता है | पेड़ से हमें फल ,फूल ,लकड़ी आदि प्राप्त होते हैं| पेड़ से प्राप्त फल ,फूल को भोजन के रूप में हम ग्रहण करते हैं तथा उनके लकड़ी को जीवन में उपयोग के वस्तुओं के रूप में प्रयोग में लाते हैं| 

पेड़ का महत्व – 

पेड़ पृथ्वी पर पाए जाने वाले सभी प्राणियों की रक्षा करता है | पेड़ हमारे लिए जीवन दाता के रूप में भी जाना जाता है | एक ओर मनुष्य के जीवन की बात की जाए तो मनुष्य का शरीर एक मशीन की तरह है जो निरंतर बिना थके चलता रहता है | मनुष्य को जीवित रहने के लिए साँस  की आवश्यकता पड़ती है |

स्वशन क्रिया के रूप में मनुष्य ऑक्सीजन ग्रहण करता है जिससे वह जीवित र

essay on trees our best friend in hindi

essay on trees our best friend in hindi – पेड़ हमारे सबसे अच्छे दोस्त पर निबंध 

ह पाता है और यही जीवनदायिनी ऑक्सीजन हमें पेड़ से प्राप्त होता है क्योंकि वह श्वसन क्रिया के फलस्वरूप ऑक्सीजन का उत्सर्जन करते हैं और उनके उत्सर्जित ऑक्सीजन को स्वशनक्रिया के रूप में ग्रहण करते हैं जिससे हम जीवित रह पाते है |

हमारे जीवित रहने का संबंध पेड़ के साथ जुड़ा हुआ है अगर पेड़  इस पृथ्वी पर समाप्त हो जाए तो मनुष्य का जीवन भी समाप्त हो जाएगा|  आज दुनिया में हम जितने भी प्रकार के फलों का आनंद उठाते हैं वे सभी पेड़ पर ही लगते हैं अर्थात पेड़ हमारे लिए  भोजन का एक बड़ा माध्यम अथवा स्रोत है | दुनिया में मनुष्य समृद्ध जीवन शैली के लिए पेड़ से बने लकड़ियों का प्रयोग करते हैं | पेड़  के लकड़ियों से बने सामान अत्यधिक  ठोस और मजबूत होते हैं जिसे मनुष्य अत्यधिक पसंद करता है | 

पेड़ एक स्वपोषी जीव के रूप में – 

भोजन के लिए स्वयं पर निर्भर रहने वाले दुनिया में जितने भी हरे पेड़ -पौधे पाए जाते हैं वे सभी स्वपोषी कहलाते हैं | क्योंकि पेड़ – पौधे  भोजन के लिए किसी अन्य जीवन पर निर्भर नहीं रहता |

पेड़ द्वारा स्वयं भोजन बनाने का अर्थ यह है कि पेड़ – पौधे अपने हरे पत्तों के द्वारा सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में वायु में मौजूद कार्बन डाइऑक्साइड तथा भूमि से जल के द्वारा प्राप्ति कर कार्बनिक खाद्य पदार्थों जैसे-  कार्बोहाइड्रेट्स का निर्माण करते हैं और भोजन बनाने की इस प्रक्रिया के द्वारा ऑक्सीजन गैस का उत्सर्जन होता है जिसे मनुष्य स्वशन क्रिया के दौरान उपयोग में लाते हैं| 

पेड़ों का विनाश – 

आज के इस आधुनिक युग में लोगों का जीवन -शैली काफी बदल गया है|  लोग जंगलों का विनाश कर रहे हैं | संसार में कल- कारखानों का विकास अत्यधिक तेजी से फैल रहा है | आज पूरी दुनिया में जनसंख्या सर चढ़कर बोलने लगा है|  दुनिया की बढ़ती जनसंख्या और लोगों की असीमित लालसा  के कारण आज जंगलों का विनाश किया जा रहा है |

पेड़ की लगातार घटती संख्या के कारण आज भूमंडलीय तापन में अत्यधिक वृद्धि होरही है | पेड़ों की अंधाधुंध कटाई के कारण आज दुनिया में पृथ्वी के अंदर गर्मी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है और भूमंडलीय तापन में वृद्धि होने के कारण जल की समस्या पूरी संसार में देखने को मिल रही है | पेड़ों की अंधाधुंध कटाई के कारण बारिश न होने की समस्या बढ़ रही है | 

पेड़ प्रकृति का वरदान – 

पेड़  की रचना प्रकृति के द्वारा की गई है|धरातल पर पाए जाने वाले विभिन्न सुन्दर  आकर्षक पेड़ – पौधे  प्रकृति की अकल्पनीय सौंदर्य और प्रेम को दर्शाता है | पेड़ – पौधों के द्वारा आज हमें फल ,फूल आदि प्राप्त होते हैं जिसका भोजन के रूप में हम प्रयोग करते हैं | पेड़  की खूबसूरत और मजबूत लकड़ियों को हम विभिन्न कार्यों में इस्तेमाल करते हैं वहीं दूसरी ओर पेड़ से प्राप्त ,पत्ते, फल -फूल हमारे लिए औषधि  के रूप में भी कारगर साबित होते हैं |

तुलसी का पौधा प्रायः  हमारे घर के आस-पास हमारे आंगन में पाए जाते हैं इसका प्रयोग हम प्रायः औषधि के रूप में करते आए हैं | इसी प्रकार इस धरातल पर कई सारी पेड़ – पौधों की प्रजातियां पर्याप्त है जिससे जीवन बचाने का कार्य किया जाता है | पेड़ से हमें फल -फूल ,भोजन ,लकड़ी आदि प्राप्त होते हैं |

पृथ्वी पर अतयधिक पेड़ होने का कारण बरसात भी अत्यधिक होती है अर्थात जल की आपूर्ति भी हो जाती है | और साथ ही अब पेड़ से हमें औसधि भी प्राप्त होता है जिससे किसी के जीवन को बचाया जा सकता है| वास्तव में ,  पेड़ हमारे लिए प्रकृति का वरदान है |अगर  धरातल से पेड़ समाप्त हो जाए तो पूरा मानव जीवन समाप्त हो जाएगा| 

निष्कर्ष – 

पेड़ से हमें जीवनदाई तत्व ऑक्सीजन की प्राप्ति होते हैं जिससे मानव शरीर जीवित रहता है | धरातल पर पेड़ों का पाए जाने के कारण प्रकृति का संतुलन बना रहता है | पेड़  के कारण अत्यधिक वर्षा होती है जिससे हमें जल की प्राप्ति होती है और जल संकट से हम दूर हो जाते हैं | मनुष्य के लिए भोजन का एक बड़ा भाग पौधों से प्राप्त होता है |

मनुष्य के भोजन के  लिए पेड़ – पौधे पादप स्रोत में सम्मिलित किये जाते है | पेड़ों से मनुष्य को भोजन प्राप्त होता है तथा पौधों से प्राप्त लकड़ी को अन्य कार्यों में प्रयोग में लाए जाते हैं | पेड़ -पौधे मनुष्य के लिए वरदान है | प्रकृति के द्वारा इस धरातल पर पैदा किया गया पेड़ पौधा किसी धरोहर से कम नहीं है| आज के इस आधुनिक युग में हम पेड़ का विनाश कर रहे हैं|

essay on trees our best friend in hindi – पेड़ हमारे सबसे अच्छे दोस्त पर निबंध 

आज हम  जंगलों का विनाश कर  मानव बस्तियां फैला रहे हैं | मनुष्य की जनसंख्या को कम करने के बजाय हम वनों का विनाश करने में लगे है | पेड़ -पौधों की कटाई तथा विनाश मानव जीवन के अस्तित्व को समाप्त कर देगा|  आज विश्व में पेड़ पौधों को बचाए रखने के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाए जाते हैं जिसके तहत पौधारोपण जैसे कार्यक्रम को अंजाम दिया जाता है |

मानव जीवन के अस्तित्व को बचाए रखने के लिए सरकार के द्वारा विभिन्न कदम उठाए जाते हैं जिसके तहत पेड़ पौधे लगाए जाते हैं पेड़ पौधों की कटाई के लिए कई कानून बनाए गए हैं जिससे इन्हें रोकथाम किया जा सकता है | एक मनुष्य होने के नाते हमारी जिम्मेदारी होती है कि जिस तरह से पेड़ हमारे लिए एक अच्छे दोस्त की भूमिका का निर्वहन करते हैं उसी प्रकार हम सभी पेड़ पौधा लगाने में अपनी रुचि को जागृत कर सके क्योंकि पेड़ पौधे हमारे बहुत अच्छे दोस्त होते हैं |

वह हमें सभी चीजें मुहैया कराती है जो हमें जीवन निर्वाह के लिए आवश्यकता होती है| धरती पर बाढ़ आ जाने की स्थिति में पेड़ पौधे ऐसे तत्व होते हैं जो भूस्खलन अथवा अपरदन जैसे  कार्यों को रोकने का कार्य करते हैं | अर्थात हम अन्य शब्दों में कह सकते हैं कि अगर पृथ्वी पर पेड़ है तो पृथ्वी पर मनुष्य का जीवन भी है अगरपैर  न हो तो मनुष्य का जीवन भी संभव नहीं है| 

इस  लेख को प्यार देने के लिए शुक्रिया ! 

और अधिक पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे >>>

essay on trees our best friend in hindi – पेड़ हमारे सबसे अच्छे दोस्त पर निबंध 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *