Essay on Vriksharopan In Hindi For Students

essay on vriksharopan in hindi

essay on vriksharopan in hindi – वृक्षारोपण पर हिंदी निबंध 

वृक्षारोपण बहुत ही सुंदर और व्यापक कार्य माना जाता है | पेड़ लगाना अर्थात किसी के जीवन को बचाने जैसा माना जाता है | देश में विभिन्न परीक्षाओं के दौरान वृक्षारोपण पर निबंध पूछे जाते हैं जिसके तहत बच्चों में वृक्षारोपण के प्रति इच्छा जागृत करने की कोशिश की जाती है जो पर्यावरण को बचाने में अपना योगदान दे सकें|  आज के इस निबंध के माध्यम से हम आपको लघु ,मध्यम तथा दीर्घ निबंध ( short , medium and long essayवृक्षारोपण पर हिंदी निबंध प्रस्तुत करने जा रहे हैं आशा है यह आपको बहुत पसंद आएगा तो चलिए चलते हैं इस निबंध की ओर – 

वृक्षारोपण पर हिंदी निबंध – 2021 

निबंध 1 ( 300 शब्दों में ) –

पेड़ मनुष्य के जीवन के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण माना जाता है | पेड़ मनुष्य को जीवन प्रदान करता है | प्रकृति में पाया जाने वाला गैस –  ऑक्सीजन जो मानव जीवन को बचाए रखने में मददगार साबित होता है , वे पेड़ पौधों से ही प्राप्त होते हैं | पृथ्वी पर पेड़ पौधे पाए जाने के कारण ही मनुष्य का जीवन संभव है |

आज के इस आधुनिक युग में लोगों की तृष्णा व लालसा के कारण वनों का विनाश हो रहा है | पेड़ -पौधों के बढ़ते विनाश के कारण मनुष्य का जीवन असंभव हो जाएगा इसलिए हम वृक्षारोपण जैसे परोपकारी कार्य करते हैं जिससे मनुष्य का जीवन बचा रहे |

वृक्ष का हमारे जीवन में इतना अधिक महत्व है कि हम यह कहते हैं कि एक वृक्ष लगाना एक संतान की उत्पत्ति के बराबर है|  अर्थात वृक्षारोपण से हमारे जीवन की सुरक्षा होती है|  वृक्षारोपण करने से हमें स्वशन संबंधी कोई समस्याएं नहीं होती है |

पेड़ पौधे अधिक होने के कारण हमें सांस लेने में ऑक्सीजन की उचित मात्रा प्राप्त होती है जिससे हमारा जीवन सुखद और समृद्ध होता है | वृक्षारोपण करने से हमें विभिन्न लाभ प्राप्त होते हैं उदाहरण के तौर पर अत्यधिक पेड़ लगाने से हमें शुद्ध ऑक्सीजन की प्राप्ति होती है तथा इनसे हमें फल-फूल आदि की प्राप्ति भी होती है |

पेड़ पौधे हमारे भोजन के महत्वपूर्ण स्रोत माने जाते हैं|  पेड़ पौधों से प्राप्त लकड़ी को हम विभिन्न कार्यों में प्रयोग में लाते हैं | वृक्षारोपण करने से हमारा पर्यावरण शुद्ध और संतुलित रहता है | ससमय बारिश होना वृक्षारोपण के कारण ही संभव हो पाता है|  वृक्षारोपण करने से भू -अपरदन जैसी समस्या कम देखने को मिलती है| 

वृक्षारोपण करने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति दिन-ब-दिन मजबूत होती चली जाती है क्योंकि पेड़ पौधों के द्वारा अत्यधिक मात्रा में पत्तियों का जमीन पर गिरना मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बढ़ाने में मदद करती है जिससे फसलों की पैदावार में भी वृद्धि होती है | 

निबंध 2 ( 500 शब्दों में ) –

प्रस्तावना

वृक्षारोपण पेड़ों की सँख्या में वृद्धि ही नहीं बल्कि हम इंसानो को जीवन देने का भी कार्य करता है | वृक्षारोपण हमारी विभिन्न आवश्यकताओं की पूर्ति भी करता है | वृक्षारोपण से हमे विभिन्न लाभ प्राप्त होते है उदहारण के तौर पर वृक्ष से हमे ऑक्सीजन की प्राप्ति होती है जिससे हम जीवित रह पाते है तथा इसके साथ हमे फल , भोजन , लकड़ी , ईंधन आदि भी प्राप्त होता है |

वृक्षारोपण आज के आधुनिक युग में एक नया लहर की तरह है जिससे आज हर कोई परिचित है | आज के इस आधुनिक युग में जहाँ लोगो द्वारा जंगलो का विनाश किया जा रहा है वही दूसरी ओर देश और समाज के बुद्धिजीवी और शिक्षित मनुष्य जीवन को बचाने के लिए वृक्षरोपण जैसे पुण्य कृत्य कर रहे है जिससे पेड़ों की संख्या में बढ़ोतरी हुयी है जिससे हमारा जीवन समृद्ध और स्वास्थ्यवर्धक हुआ है | 

वृक्षारोपण क्यों आवश्यक है ? 

आज के  आधुनिक युग में इंसानो की जिद्द और लालसा की वजह से वनों का विनाश किया जा रहा है | जहाँ एक ओर वृक्षों की अंधाधुंध कटाई के कारण अत्यधिक निम्न मात्रा में वर्षा हो रही है जिससे  भूमंडलीय तापन  में वृद्धि हो रही है |

वही दूसरी ओर पेड़ों की कटाई के कारण ऑक्सीजन की कमी के कारण मनुष्यो को स्वशन सम्बन्धी विमारिया हो रही है | उपरोक्त विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं के कारण हमे वनो की कटाई और उन्मूलन को रोकना होगा और यथासंभव इससे सम्वन्धित उपाय करने होंगे जिससे हम पर्यावरण को संरक्षित रख पायेंगे |

पर्यावरण में संतुलन बनाये रखने के कारण वृक्षरोपण करना आवश्यक है जिससे इंसानों का अस्तित्व पृथ्वी पर बना रहेगा |  मनुष्यों के जीवन के लिए कुछ मुलभुत आवश्यक तत्व की जरुरत होती है जिसमे भोजन और ऑक्सीजन होती है और ये जीवन की मुलभुत आवश्यकता हमे पेड़ों से प्राप्त होते है | वृक्ष हमारे लिए भोजन का एक बड़ा स्रोत माना जाता है | 

निष्कर्ष – 

वृक्ष हमारे सबसे अच्छे मित्र होते है | वृक्ष हमारे लिए बहुत उपयोगी होते है | वृक्ष हमारे लिए जीवनदाता माने जाते है | आज वृक्षों की अत्यधिक तेज़ी से कटाई होने पर मनुष्यों के अलावा जंगली जानवरों का अस्तित्व में रहना जटिल हो गया है |

वृक्षों की कटाई के कारण आज पर्यावरण में असंतुलन बना हुआ है जिससे हमे कई साड़ी प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना परता है | वृक्षारोपण करने से प्रकृति में पाए जाने वाले अन्य जीवो की भी रक्षा करते हैं क्योंकि प्रकृति में पाए जाने वाले ऐसे कई जीव है जो अपना जीवन यापन के लिए वृक्षों पर रहना पसंद करते हैं|

हम सभी को वृक्षारोपण पर अत्यधिक बल देना चाहिए क्योंकि वृक्ष हमारे लिए जीवनदायिनी है| वृक्षारोपण करने से हमारा जीवन अधिक सुखद और समृद्ध होता है |

निबंध 3 ( 800  शब्दों में ) –

भूमिका –

वृक्षरोपण मानव जीवन को बचाने का एक महत्वपूर्ण कदम है | अगर पृथ्वी पर वृक्ष समाप्त कर दिए जाए तो सम्पूर्ण जिव प्राणी मर जाएंगे | वृक्षरोपण हमे प्रकृति के द्वारा दिए गए चोट को कम करने का काम करता है | वृक्षारोपण से पर्यावरण का संतुलन बना रहता है | वृक्षारोपन से पृथ्वी पर पाए जाने वाले सभी जीवो को भोजन तथा आवास की सुविधा प्राप्त होती है |

वृक्षारोपण पेड़ों  की संख्या में बढ़ोतरी करने का नाम नहीं वरन यह मनुष्य के जीवन की रक्षा भी करता है बल्कि यह जीवन देने का काम करता है | वृक्ष हमारे लिए विभिन्न दृष्टिकोण से अत्यधिक उपयोगी माने जाते हैं | वृक्षों से हमें भोजन का एक बड़ा भाग प्राप्त होता है | वृक्षों के द्वारा उत्सर्जित ऑक्सीजन को हम स्वशन क्रिया के द्वारा प्राप्त करते हैं जिससे हमें जीवन प्राप्त होता है|

वृक्षारोपण का उद्देश्य –

प्रायः आज हम देखते हैं कि वनों की कटाई अत्यधिक तेजी में हो रही है | अत्यधिक तेजी में फैल रही वनों का विनाश मनुष्य के जीवन को समाप्त कर सकता है| वृक्षारोपण अत्यधिक मात्रा में वृक्षों का निर्माण करता है जिससे वनों का विकास होता है | वृक्षारोपण मनुष्य के जीवन को समृद्ध करने के साथ-साथ वनों के जीव को भी जीवन प्रदान करता है |

वनों पर निर्भर पक्षी ,जानवर आदि वनों की अत्यधिक मात्रा में कटाई होने कारण विनाश के कगार पर पहुंच चुके हैं | इस समय में हमारे द्वारा वृक्षारोपण उनके जीवन को पुनः धरातल पर फल फूल ने में मदद करता है जिससे पर्यावरण का संतुलन बना रहता है | वृक्षारोपण  का मुख्य उद्देश्य पेड़ों  की अत्यधिक मात्रा में वृद्धि करना है जिससे वनों का विकास हो सके |

पेड़ों की मात्रा में वृद्धि होने के कारण हम मनुष्यों को आवश्यक रूप से शुद्ध ऑक्सीजन की प्राप्ति होगी तथा भोजन के लिए पेड़ हमारे लिए मददगार साबित हो सकेंगे |  वृक्षारोपण के कारण  समय बारिश होना संभव हो पाता है जिससे भूमंडलीय तापन में कमी होती है |

निष्कर्ष – 

वृक्षारोपण पृथ्वी पर मनुष्य के अस्तित्व को बनाए रखने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है |  वृक्षारोपण हमारे जीवन को सुखद बनाता है | अपने दैनिक जीवन की सभी जिम्मेदारियों के साथ है वृक्षारोपण की जिम्मेदारी हम मनुष्यों के लिए महत्वपूर्ण है | अर्थात हम सभी को प्रचुर मात्रा में वृक्ष लगाने चाहिए जिससे हमारा पर्यावरण सुखद और अनुकूलित रह सकेगा |

वृक्षारोपण के प्रयास से हम स्वयं के जीवन को बचाने के साथ-साथ पृथ्वी पर पाए जाने वाले सभी मनुष्य के जीवन को संरक्षण प्रदान कर सकते हैं | मन में वृक्षारोपण की भावना रखना देश के प्रति प्यार को दर्शाने का कार्य करता है| 

इस  लेख को प्यार देने के लिए आपका शुक्रिया | 

और अधिक पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे >>>>>

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *