Hindi Essay on Mera Bharat Mahan for Students

hindi essay on mera bharat mahan

hindi essay on mera bharat mahan – मेरा भारत महान पर हिंदी निबंध 

आइये आज सीखते है मेरा भारत महान पर हिंदी निबंध 2021 जो कक्षा 4 , 5 , 6 , 7. . . . . . . . सभी वर्ग के बच्चो के लिए उपयोगी सिद्ध होगी| परीक्षाओ के भी दृषिकोण से यह निबंध बच्चो के लिए अत्यधिक लाभप्रद साबित होगी !

मेरा भारत महान पर हिंदी निबंध

प्रस्तावना –

 भारत विविधताओं का देश है | भारत विश्व का दूसरा सबसे बड़ा जनसँख्या वाला देश माना जाता है जबकि भौगोलिक दृष्टि से सातवाँ सबसे बड़ा देश है | भारत की कुल जनसंख्या का सत्तर फीसदी आबादी गाँवो में निवास करता है | देश की कुल आबादी का लगभग अस्सी फीसदी भाग कृषि से जुड़ा हुआ है |

इसलिए भारत एक कृषि- प्रधान देश के रूप में जाना जाता है | यहाँ विभिन्न धर्म व सम्प्रदायों के लोग निवास करते है इसलिए यहाँ की सभ्यता व संस्कृति भिन्न – भिन्न पायी जाती है | भारत मुख्यतः चार नामों से दुनिया में जाना जाता है – भारत , इंडिया , हिन्दुस्तान तथा आर्यावर्त |

भारत एक कृषिप्रधान देश –

भारत एक कृषिप्रधान देश है | भारत की आबादी का तीन चौथाई हिस्सा कृषि से जुड़ा हुआ है | भारत की कुल आबादी का लगभग सत्तर फीसदी लोग गाँवो में निवास करता है | इस देश के लोग अत्यधिक मेहनती होते है | हम भारतीयों को अपने आप में बहुत ज़यादह गर्व होता है क्योंकि हम धरती का सीना चिर कर उसमे से अनाज पैदा करते है |

जिससे पूरी दुनिया को भोजन मिलता है | भारत के लोग मेहनती होने के साथ – साथ ईमानदार और नम्र स्वभाव के होते है | इस देश के लोगो को प्यार भरी बातो से आसानीपूर्वक कायल किया जा सकता है| इस बात का प्रमाण दो सौ वर्षो की अंग्रेज़ो की हुकूमत है |

hindi essay on mera bharat mahan – मेरा भारत महान पर हिंदी निबंध 

hindi essay on mera bharat mahan

उन्होंने हम भारतीयों से यहाँ रहने को मदद माँगी के वो यहाँ व्यापार कर अपना पेट पालना चाहता है परन्तु यहाँ की गरीब किसान मजदूर उन्हें रहने के लिए जमीन व घर दिए और बाद में फिर अंग्रेज़ो ने उस जमीं और घर को दखल कर उसे गुलाम बना लिया |

भारत की अनेकता में एकता –

भारत विभिन्न विविधताओं वाला  देश है | यहाँ विभिन्न धर्म के लोग निवास करते है | इनकी सभ्यता व संस्कृत भी भिन्न – भिन्न है इसके बावजूद भी हमलोग एक साथ मिलकर रहते है तथा आपस में मिलजुलकर निवास करते है | हमारी भाषाएँ , संप्रदाय , रंग – रूप , जाती सभी चीजे भिन्न – भिन्न है परन्तु हम एक साथ रहते है |

हम देश की रक्षा में भी एक साथ नजर आते है | देश की गरिमा के लिए हम एक साथ मिलकर दुश्मनों के खिलाफ खरे हो जाते है | विभिन्न सांस्कृतिक भूमि से आने के बावजूद भी हमलोग एक शिक्षण सस्थान में अध्ययन करते हुए दिखाई देते है | एक सथानो पर हम कभी दसहरे के पर्व को मनाते हुए दिखाई देते है तो कभी मुहर्रम करते हुए दिखाई देते है |

भारत की नदिया –

भारत में कई नदिया निवास करती है | अपनी पवित्र जल से किसानो को सरोबोर करते है | गंगा, यमुना , सतलुज, कोशी कई ऐसी नदिया है जो भारत में बहती है | यहाँ किसान लोग इन नदियों से खेती – बाड़ी का कार्य निपटाते है | भारत में बहने वाली सभी नदियों में सबसे पवित्र नदी गंगा मानी जाती है |

इसकी पवित्रता दुनिया भर में विख्यात है | इसके पावन जल में यहाँ के लोग स्नान कर स्वंय को पाप मुक्त करते है | इसके पावन जल की शुद्धता को दुनिया नकार नहीं सकती है | इसके पवित्र जल को लोग बोतलों में बंद कर देश के कोने कोने में ले जाने के साथ – साथ विदेशो में भी उपभोग करते है |

भारत की कानून – व्यवस्था –

हमारा देश एक लोकतान्त्रिक देश है | और हमारा अपना एक संविधान भी है जिसका पालन देश के हर एक नागरिक को करना पड़ता है | हमारा संविधान दुनिया का सबसे बेहतरीन संविधान है | क्योंकि भारत में विभिन सांस्कृतिक पृष्टभूमियो  के लोग निवास करते है और उनकी आस्था भी एक दूसरे से अलग है इसलिए हमारा संविधान सभी पहलुओं को संतुष्ट करता है |

किसी मामलो में न्याय आने में देरी हो जाती है लेकिन न्याय उचित ही होता है | दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी आबादी रखने वाले इस देश में कानून के रक्षको को सुरक्षा देने में का फी समस्याओ का सामना भी करना पड़ता है परन्तु हम भारतीय काफी मेहनती होते है इसलिए हम इस काम में सफलता हासिल कर ही लेते है |

विज्ञान के क्षेत्र में भारत –

वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी भारत पिछले कुछ सालो में काफी आगे बढ़ चूका है | हमारे देश में कई महान वैज्ञानिक पैदा हुए जिन्होंने ने भारत का नाम दुनिया में रौशन किया | इनमे कुछ  महान वैज्ञानिक जैसे – श्रीनिवास रामनुजन ने अपनी गणित के प्रति विषमयकारी प्रदर्शन से भारत के साथ – साथ अमेरिका का भी ध्यान मंत्रमुग्ध कर दिया |

ये एक गणितज्ञ वैज्ञानिक थे जिन्हे विशेष प्रशिक्षण न मिलने के बावजूद भी इन्होने गणित की संख्यात्मक समझ को विषमयकारी ढंग से दुनिया के सामने प्रस्तुत कर दिया |

डॉ. अब्दुल कलाम के कृत्यों ने तो पूरी दुनिया में भारत का लोहा मनवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी | उन्होंने विज्ञानं के क्षेत्र में भारत का नाम परमाणु मिशाइल बनाकर दुनिया को आश्चर्य में डाल दिया | उनकी इस उपलब्धि से भारत के दुश्मन देशो की तो नींद ही गायब हो गयी | उन्होंने कई ऐसे लड़ाकू विमान का अविष्कार कर दिया जिससे दुश्मन देशो की बोलती बंद हो गयी |

नावेल पुरुष्कार से सम्मानी डॉ. सीO वीO रमन भारत के एक विशिष्ट भौतिक – शास्त्री थे | जिनके उत्कृष योगदान ने भारत को दुनिया के सामने विज्ञानं की परिभाषा को समझा पाने में सक्षम बन सका |ऐसे कई भारतीय वैज्ञानिक की सूचि जिसके उत्कृष कार्यो से हमारा देश दुनिया के सामने गौरवान्वित तरीके से खड़ा है |

भारत की महानता –

भारत की महानता का गाथा आज पूरी दुनिया जाता है | भारत देश में अतिथियों को सत्कार बड़े ही आदर व सत्कार भड़ी नजरो के साथ किया जाता है | अतिथि के सत्कार के लिए भारत के विदेशी भी कायल है | यहाँ अतिथियों को स्वयं से बढ़कर स्थान दिया जाता है |

अतिथि का सत्कार करना हमे हमारी विराशत की पहचान बताता है | भारत में जब मुग़लो का आधिपत्य हो गया था तब भी वे  सेवा – सत्कार की भावना से प्रेरित होकर हमारी संस्कृति को और ज्यादह बढ़ाने का कार्य किया |

उन लोगो ने हमारी नम्रता से प्रेरित होकर स्वयं को एक कुशल शाशक बना सका और पूरी दुनिया पर अपना साम्रज्य को पहचान दिला सका | ये हमारे देश भारत की महानता को दर्शाता है |

निष्कर्ष –

हम भारतीय कई वर्षो की संघर्ष के बाद ही आज स्वतंत्र हो पाए है | हम एक साथ होकर अंग्रज़ो की वषो से चली आ रही गुलामी की जंजीरो को उखाड़ फेंकने का काम किया है | हम अगर आज अपनी संस्कृती  और सभ्यता को भूल जायेंगे तो हमारी शक्ति का ह्राष हो जायेगा |

आज पूरी दुनिया हमारी काबिलियत और योग्यता को सलाम कर रही है |  इसका एक बड़ा कारण हमारी संस्कृती और विविधता है | हमे अपनी शक्तियों को और बढ़ाने के लिए अपनी विविधताओं को बरक़रार रखना होगा | हमे अपने देश पर गर्व है जय हिद |

hindi essay on mera bharat mahan – मेरा भारत महान पर हिंदी निबंध 

और अधिक पढ़ने के लिए कृप्या यहाँ क्लिक करे >

इस निबंध को प्यार देने के लिए आपका दिल से आभार !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *