Mera Gaon Essay in Hindi For Students

 mera gaon essay in hindi – मेरा गाँव पर हिंदी निबंध 

आज के इस लेख के माध्यम से हम सीखेंगे मेरा गाँव पर हिंदी निबंध 2021 जो कक्षा 3 , 4 , 5 …….. 12 तक के लिए परीक्षा की दृष्टिकोण से लाभप्रद होने वाली है तो चलिए चलते है बिना समय बर्बाद किये आज के निबंध की ओर –

मेरा गाँव पर हिंदी निबंध 2021 

भारत एक कृषिप्रधान देश है | भारत संरचनात्मक दृष्टिकोण से गाँवो से भरा हुआ देश है | भारत की कुल आबादी का 70 % लोग कृषि कार्यो से जुड़े हुए है | भारत की कुल आबादी का लगभग  68 प्रतिशत (  83 करोड़ 30 लाख ) लोग गाँवो में निवास करते है | मेरा गाँव भारत के एक पिछड़े राज्य बिहार के मधुबनी जिले में स्थित  है |

यह भारत – नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा के साथ लगा हुआ एक छोटा सा गाँव है | मेरे गाँव का नाम लौकही है | मेरे गाँव की आबादी लगभग दो हजार है | मेरे गाँव में एक प्रखंड कार्यालय , एक अंचल कार्यालय , एक पुलिस स्टेशन ,एक पोस्ट ऑफिस तथा एक बैंक के साथ छोटा सा बाजार है |

मेरे गाँव के कुछ लोग शिक्षक तथा दुकानदार है परन्तु गाँव की अधिकतर आबादी कृषि पर निर्भर है | मेरे गाँव में अधिकतर लोगो की आय सामान्य ( 10 – 15 हजार प्रति माह ) है अर्थात अधिकतर लोग गरीब है | मेरे घर के चारो ओर हरे – भरे  खेत और बगीचे है | मेरे घर के सामने एक तालाब है |

mera gaon essay in hindi

 mera gaon essay in hindi – मेरा गाँव पर हिंदी निबंध 

जिसमे कुछ वर्ष पहले हमलोग स्नान भी किया करते थे परन्तु आज यह तालाब हम इंसानो के द्वारा प्रदूषित किया जा रहा है | तालाब के बढ़ते प्रदुषण के कारण आज हम लोग स्नान करना भी छोड़ चुके है | मेरे घर की कुछ दुरी पर एक बिजली घर अवस्थित है जहाँ से  हम ग्रामवासियों को बिजली की सुविधा प्राप्त होती है |

मेरे घर के सामने तालाब के किनारे एक छोटी सी मंदिर अवस्थित है जहाँ प्रत्येक शाम को कृतंन का आयोजन किया जाता है | मेरे घर की कुछ दुरी पर एक मस्जिद भी अवस्थित है जिसके चारो ओर हम मुस्लिम वर्ग के लोग निवास करते है | मस्जिद में प्रत्येक दिन पाँच वक्त की अजान ससमय होती रहती है |

एक ओर जहा मंदिर में हो रहे  भगवान् की शिव – चर्चा व कृतन से जहा मन प्रफुल्लित हो जाता है वही दूसरी ओर मस्जिद में बार -बार अजान सुनाई पड़ने से मन मधुर और ईश्वर की प्रार्थना में लिप्त हो जाता है | मेरे गाँव में हिन्दू – मुस्लिम सभी वर्ग के लोग आस – पास ही रहते है | मेरे गाँव में सभी लोग एक दूसरे के धर्म का सम्मान करते है |

मेरे गाँव में जब हिन्दू भाई होली और छठ जैसे महान हिन्दू पर्व मनाते है तो उस पर्व में हम मुस्लिम भाई भी साथ मिलकर आनंद उठाते है | वही दूसरी ओर जब मुस्लिम भाई ईद और बकरीद जैसे महान मुस्लिम पर्व मनाते है तो उस पर्व में हमारे हिन्दू भाई भी शामिल होकर पर्व का खूब आनंद उठाते है |

मेरे गॉव में किसी भी मुद्दे पर हम सभी हिन्दू – मुस्लिम भाई मिलकर एक साथ समस्या का हल निकलते है | मै भी एक किसान परिवार से रिश्ता रखता हूँ | मेरे माता – पिता खेती किसानी से जुड़े है | मेरे पास एक एकर की खेती है जिसमे हम अनाज के रूप में धान , गेहूँ , दाल आदि उपजाते है | मेरे गाँव में अधिकतर लोग हिंदी के साथ क्षेत्रीय भाषा मैथिलि आदि का वार्तालाप में प्रयोग करते है |

मेरे गाँव में सड़क निर्माण भी ससमय होता रहता है | मेरे गाँव में सरकार की योजना के द्वारा सभी घरों में नल  लगाने का कार्य भी किया जा रहा है | तथा सड़क निर्माण पर भी कार्य किया जा रहा है | मेरे गाँव में मेरे घर की कुछ दूरी पर एक प्राथमिक विद्यालय अवस्थित है जिसमे मेरे गाँव के सभी बच्चे निःशुल्क शिक्षा प्राप्त करते है |

तथा गाँव की कुछ दूरी पर एक मध्य विद्यालय तथा एक उच्च विद्यालय भी अवस्थित है | मेरे गाँव के समीप ही एक बाजार अवस्थित है जिसमे एक महाविद्यलय ( कॉलेज ) भी अवस्थित है | जहा मेरे गाँव के क्षात्र के अलावा आस – पास के गाँव के क्षात्र भी शिक्षा अध्ययन करते है | मेरे गाँव के लगभग सभी बच्चे विद्यालय  से जुड़े हुए है |

कभी – कभी मेरे गाँव में अत्यधिक बारिश होने के दौरान खेतो में लगे फसल बर्बाद भी हो जाते है  और कभी – कभी आवश्यकता से भी कम बारिश होने के कारण भी फसल बर्बाद हो जाते है | मेरे गाँव से 5 किलोमीटर की दूरी पर भारत – नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा अवस्थित है परन्तु सीमा  खुले मैदान की  तरह है कोई कँटीली तार से घिरा हुआ दीवाल नहीं है |

सीमा के दोनों ओर अपने  – अपने देश की सुरक्षा तैनात रहती है | भारत और नेपाल का शुरू से ही  सम्बन्ध मैत्रीपूर्ण रहा है | इन देशो के बिच कभी युद्ध नहीं हुयी है जिसके चलते दोनों देश के लोग अपना सम्बन्धी एक दूसरे देशो में बना बैठे है | हम लोग स्वयं को भाग्यवान समझते है की हमे नेपाल जाने का अवसर बिना किसी विशेष कागजात जमा  करने पर भी  मिल जाता है |

मेरे गाँव की स्त्रियाँ भी अत्यधिक पढ़ी लिखी नहीं है और वे भी पुरुष के साथ मिलकर खेती – बाड़ी के कार्यो में मदद करते है | गाँव के एकाध स्त्रियाँ ही ऐसी है जो रोजगार के लिए सरकारी सेवा में कार्यरत है | मेरे गाँव के आस – पास अन्य जगहों पर वर्ष में कभी कभार मेला महोत्सव का भी  आयोजन किया जाता है जिसमे हम सभी लोग मिलकर मेला का भी आनंद उठाते है |

मेरे गाँव के लोग सुबह सवेरे उठकर जब फसल से लहलहाते खेतो का भ्रमण को जाते है तो वो सुहावना दृश्य महमोहक होता है | जब मै सुबह सबेरे उठकर अपने खेत की तरफ निकलता हु तो उस वक्त बगीचे में पेड़ों पर बैठी चिडियो की चहचहाहट तथा मुर्गे – मुर्गियों की आवाज़ से खूब शांति और हर्ष का अहसास होता है |

गर्मी के मौसम जब अत्यधिक गर्मी बढ़ जाती है तो हम लोग बगीचे की और निकल जाते है वह बगीचे की स्वच्छ हवा से दिल खुश हो जाता है और गर्मी का अनुभव भी कम हो जाता है | गर्मी के मौसम में प्रायः मेरे गाँव में तालाब , नदी , कुँए , चापाकल आदि सूखने के कगार पर चले जाते है |

गर्मी के दिनों में सभी घरो में लगभग चापाकल सुख जाता है जिससे लोगो को पानी की समस्याओ से दो चार होना परता है | वर्षात के मौसम में मेरे गाँव में जल जमाव की भी समस्या देखने को मिलती है | उचित और विशेष जल निकासी की सुविधा नहीं होने के कारन जल जमाव की समस्या से प्रत्येक वर्ष जूझना परता है |

मेरे गाँव में प्रत्येक वर्ष सांस्कृतिक और धार्मिक उत्सवों का आयोजन किया जाता है जिसमे सभी धर्म के लोग मिलकर आयोजन को सफल बनाते है | मेरे गाँव के समीप एक कब्रगाह भी बनाया गया है जिसे चारो ओर से लम्बी दिवार के साथ घेर दिया गया है |

गाँव के पढ़े – लिखे धनवान लोग अपने बच्चो को शिक्षा के लिए दूसरे शहर भी भेजते है और गरीब लोग अपने बच्चो को गाँव के ही सरकारी स्कूल में शिक्षा ग्रहण करवाते है |

मेरे गाँव के लोग निर्धन होने के बावजूद भी अपने बच्चो शिक्षा से जोड़े हुए है और उनकी शिक्षा पर अपनी क्षमता से भी अधिक व्यय करते है इसीलिए हम बिहार के लोग भी अपनी मेहनत और त्याग के बल पर देश की सबसे प्रतिष्ठित संसथान संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा भी सबसे अधिक मात्रा में भी उत्तीर्ण करते है |

मेरा गाँव संसाधनों के कमी के कारण भी अपनी मेहनत के बल पर शिक्षा और स्वच्छता में आगे बढ़ रहा है | मेरा गाँव बदल रहा है और साथ ही हमारा देश भी बदल रहा है | देश को उन्नत और समृद्ध बनाने के लिए मेरा गाँव हर संभव प्रयास कर रहा है | मुझे भी अपने जीवन पर गर्व है के मै भी गाँव की खूबसूरत प्रकिर्तिक सौंदर्य में पला बढ़ा हूँ | मुझे गर्व की अनुभूति होती है के मै प्रकृति के साथ इतना ज़यादह घुला – मिला हूँ | 

गाँव पर निबंध 10 लाइन – 

1 . गाँव के अधिकतर लोग किसान होते है |

2 .  गाँव में लोग अधिकतर कृषि कार्यो से जुड़े होते है |

3 . गाँव में बगीचे अधिक होते है |

4 . गाँव में शिक्षा की कमी होती है |

5 . गाँव के अधिकतर लोग गरीब होते है |

6 . गाँव में  अच्छी सड़क का आभाव होता है |

7 . गाँव के लोग आर्थिक दृष्टिकोण से पिछड़े होते है |

8 . गाँव में रोजगार की कमी होती है |

9 . गाँव के लोग मंद बुद्धि के होते है |                                                                                                      
 10 . गाँव में शिक्षा की कमी होती है | 

इस लेख को प्यार देने के लिए आपका शुक्रिया ! 

और अधिक पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे >>>>

 mera gaon essay in hindi – मेरा गाँव पर हिंदी निबंध 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *