Mere Sapno Ka Bharat Essay in Hindi For Students

mere sapno ka bharat essay in hindi

 mere sapno ka bharat essay in hindi – मेरे सपनो का भारत पर हिंदी निबंध

आज के इस लेख में हम सीखेंगे मेरे सपनो का भारत पर हिंदी निबंध 2021 जो परीक्षा के दृष्टिकोण से कक्षा 2 , 3 , 4 , 5 , 6 ………12 तक के सभी विद्यार्थियों के लिए लाभप्रद तथा उपयोगी साबित होने वाली है |

निचे आपके आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए छोटे , मध्यम तथा बड़े निबंध ( SHORT , MEDIUM AND LONG ESSAY  ) प्रस्तुत किये जा रहे है | आशा करता हु आपको ये निबंध प्रस्तुति पसंद आएगी …………

मेरे सपनो का भारत पर हिंदी निबंध

निबंध संख्या – 1 ( 1000- 1200 शब्दों में )

प्रस्तावना –

भारत एक कृषिप्रधान देश है | भारत दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी आबादी वाला देश है | भारत में अस्सी फीसदी से भी अधिक जनसँख्या अपनी आय के लिए कृषि पर निर्भर है | भारत की कुल जनसँख्या का एक विशाल भाग गाँवो में निवास करता है | भारत विश्व का एकमात्र ऐसा देश है जहाँ दुनिया की विभिन्न संस्कृतियाँ निवास करती है |

भारत में निवास करने वाले विभिन्न धर्म और संप्रदाय  हमारे देश के मजबूत स्तम्भ है जिससे ही हमारा देश  दुनिया में कीर्तिमान स्थापित किया है |

शिक्षा के समान अवसर –

 मुझे मेरे देश की मिटटी से बेइन्तेहा प्यार है | मै देश को हमेशा प्रगति करते हुए देखना पसंद करूँगा | मेरे देश में सभी लोगो को समान शिक्षा का अवसर प्राप्त हो बल्कि मेरे सपनो का भारत ऐसा हो के यहाँ रहने वाले लोगो  को उनकी  पृष्ठ्भूमियो , धर्म , जाति , सम्प्रदाय , लिंग किसी भी आधार पर भेदभाव न करके उन्हें समान शिक्षा का अवसर प्राप्त हो |

मेरे सपनो का भारत ऐसा हो की जिसमे शिक्षा ग्रहण करने के आधार पर कोई निश्चित सिमा न हो बल्कि सभी तरह की तथा अपने रूचि के अनुसार शिक्षा प्राप्त करने के लिए यहाँ लोग स्वतंत्र हो |

मेरे सपनो का भारत ऐसा हो की जिसमे शिक्षा प्राप्त करने के लिए कोई निश्चित सिमा नहीं हो बल्कि य

mere sapno ka bharat essay in hindi

 mere sapno ka bharat essay in hindi – मेरे सपनो का भारत पर हिंदी निबंध

हाँ हर किसी को उनकी रूचि के आधार पर उम्र की सिमा की बाध्यता को समाप्त करते हुए शिक्षा ग्रहण करने का अवसर प्राप्त हो |

रोजगार की दृष्टिकोण से हमारा भारत –

भारत की आबादी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी आबादी मानी गयी है | परन्तु यहाँ इतनी बड़ी आबादी के पास पूर्णरूपेण ढंग से रोजगार प्राप्त नहीं है | मेरे सपनो का भारत ऐसा हो जिसमे सभी व्यक्तियों को उनकी क्षमता के आधार पर रोजगार प्राप्त हो जिससे हमारा देश समृद्ध और खुशहाल बन सकेगा |

आज भारत में बेरोजगारों की संख्या में अत्यधिक वृद्धि हुयी है , विश्व्यापी महामारी कोरोना ने तो जैसे सभी लोगो का जीना ही मुश्किल कर दिया है | भारत में कोरोना के कारण बड़ी कम्पनियाँ , उद्योग , व्यवसाय आदि बंद पर गए जिससे हमारे देश में बेरोजगारिता की दर में काफी बढ़ोतरी हो गयी |

परन्तु मेरे सपनो कर भारत ऐसा हो जिसमे देश के सभी लोगो के पास अपना रोजगार हो | सभी लोग रोजगार से जुड़ कर हमारे देश को प्रगति के मार्ग पर मार्गदर्शन करते हुए दिखाई दे , इसके साथ  मेरे सपनो का भारत ऐसा हो जिसमे गरीब लोग रोजगार प्राप्त कर स्वयं को सबल बना सके तथा अपनी क्षमताओं से देस को उन्नत और समृद्ध बना सके |

भेदभाव तथा सामाजिक अस्पृश्यता –

 भारत विभिन्न संस्कृति वाला देश है | यहाँ विभिन्न धर्म तथा  आस्था वाले लोग निवास करते है | भारत एक विशाल जनसमूह वाला देश है | भारत में आज भी सुदूर ग्रामीण इलाको में भेदभाव तथा सामाजिक अस्पृश्यता चरम पर वर्षो से बना हुआ है |

आज भी अघिकतर गाँवो में लोग अपनी सामाजिक पृष्ठभूमियों तथा धर्म, जातीय वरीयता के आधार पर स्वयं को स्वामी मानते है तथा अपने से निम्न वर्गीय लोगो के साथ भेदभाव करते देखे जाते है |

आज भी मंदिरो के अंदर यहाँ निम्न वर्गियो लोगो को जाने की इजाजत नहीं मिलती है बल्कि इसके साथ – साथ उन्हें भगवान् की पूजा – अर्चना से भी वंचित कर दिया जाता है |

इन सब सामाजिक कुरीतियों के कारन आज हम अपनी गरिम को ठेस पहुंचते रहते है परन्तु अब हमारा देश बदलेगा और हमारे सपनो का भारत एक ऐसा भारत होगा जिसमे भेदभाव का कोई स्थान नहीं होगा | हम स्वतंत्र रूप से बिना किसी भेदभाव के जीवन निर्वाह कर सकेंगे |

भ्रष्टाचार तथा कदाचारमुक्त भारत –

 भारत की चुनौतियों में से एक बड़ी चुनौती भ्रष्टाचार है | भ्रष्टाचार भारत की एक कठिन समस्या बन गयी है जिससे यहाँ के लोग इस दंस से अत्यधिक पीड़ित महसूस करते है | यह भारत की विडंबना ही है की यहाँ के कमजोर तबके के लोग अपनी करियर क्षेत्रो में भ्रष्टाचार के बुरी तरह से स्थापित हो जाने के कारण स्वयं को असहज और पीड़ित महसूस करते है |

परन्तु मेरे सपनो के भारत में ऐसी कोई विडंबना नहीं होगी जिससे हमारे देश के होनहार और देशप्रेमी जज्बे को आघात का सामना करना पड़े | हमारा देश कदाचारमुक्त तथा भरष्टाचार मुक्त देश बनकर पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट करेगा बल्कि इसके साथ हमारा देश नयी पीढ़ी की कीर्तिमान स्थापित करेगा |

हमारे सपनो का भारत ऐसा होगा जिसमे सभी लोग अपनी कार्यशैलयो , कार्यक्षमता तथा अपने गुणवत्ताओं के कारण अपनी सफलता के मार्ग पर बढ़ सकने में स्वतंत्र रहेगा | देश के सभी लोग अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलते हुए दिखाई देंगे |

स्त्रियों का सम्मान तथा संरक्षण –

 भारत एक विशाल देश होने के नाते विभिन्न आंतरिक मुद्दों पर बहुत हद तक असफल ही रही है | भारत में आज भी ग्रामीण क्षेत्रो में स्त्रियों की दशा अत्यधिक गंभीर है | भारत के आज भी अधिकतर क्षेत्रो में लोग महिलाओ को उनकी इक्षा तथा रुचियों के आधार पर जीवन निर्वाह करने की स्वतंत्रता नहीं देते है |

महिलाओ की दशा अत्यंत ही दयनीय मानी जाती है | बताया जाता है आज भी भारत में महिलाओ के खिलाफ होने वाले अपराध में बलात्कार चौथे नंबर पर पाया जाता है | देश की इस प्रकार की भयानक व गैरजिम्मेदार अपराध महिलाओ की संरक्षण को दर्शाता है की भारत महिलाओ को लेकर आज भी कितना संवेदनशील और संरक्षित है |

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो ( NCRB ) के अनुसार देश में प्रतिदिन 88 बलात्कार के मामले दर्ज किये जाते है तथा प्रत्येक वर्ष लगभग 30000 बलात्कार के मामले दर्ज किये जाते है | इस निरसंस अपराध से भारत देश की महिलाओ की संरक्षण किस व्यापक रूप में किया जा रहा है ये चौकाने वाले आंकड़े वाकई आपके होश उड़ा देगा |

साथ ही हमारे देश में महिलाओ को संरक्षित रखने के लिए कुछ कानून भी बनाये गए है जैसे – Dowry Prohibition Act (1961) , Street Harassment , Prohibition of Child Marriage Act (2006) , Hindu Succession Act (2005) ,  Protection of Women from Domestic Violence (2005) आदि जो महिलाओ की संरक्षण देने के लिए बनायीं गयी परन्तु आज भी यह संरक्षण महिलाओ को अतयधिक लाभ नहीं पहुँचा रही है |

उपसंहार –

भारत आज भी अपनी गरिमा को बचा पाने में पूरी तरह से तैयार नहीं हो पाया है | भारत देश के पास असीमित शक्ति है | भारत विभिन्न संस्कृति वाला देश माना जाता है | परन्तु आज भी हमारा देश जो सपनो का भारत था वो बन पाने में काफी संघर्ष और समस्याओ से जूझ रहा है |

आज भी हम सपनो का भारत बनाने में असफल हो रहे है | परन्तु सपने कभी मरते नहीं है हम हमेश स्वयं को सबल और उत्तम बनाने का प्रयाश करते रहेंगे की एक दिन सवेरा होगा और हम अपने सपनो के भारत में प्रवेश कर जाएंगे जहाँ महिलाओ के साथ भेदभाव नहीं होगा लोग उचित शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे और स्वतंत्र जीवन यापन कर सकेंगे |

निबंध – 2 (  100 शब्दों में )

भूमिका – भारत एक कृषिप्रधान देश है | भारत की अधिकतर आबादी गाँवो में निवास करता है | भारत एक लोकतान्त्रिक गणराज्य है | यहाँ विभिन्न धर्म व संस्कृति के लोग निवास करते है | मेरे सपनो के भारत में सभी धर्म में समानता , सदभावना तथा शांति का आह्वान होगा |

मेरे सपनो के भारत में धर्म , जाती, सम्प्रदाय , लिंग इत्यादि किसी भी आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जायेगा | मेरे सपनो के भारत में शिक्षा सभी वर्ग के लोगो के लिए सार्वजानिक कर दी जाएगी | देश को उन्नत बनाने के लिए गरीबो को रोजगार देकर उन्हें सबल बनाने के लिए प्रायशपूर्ण कदम उठाये जाएंगे जिससे हमारा देश सक्षम और समृद्ध हो पायेगा |

आपके सपनो का भारत कैसा होना चाहिए –

भारत एक कृषिप्रधान देश है | मेरे सपनो का भारत ऐसा होना चाहिए जहाँ मातृभूमि को चीड़ कर अनाज पैदा करने वाले किसान हमेशा समृद्ध और कुशल रहे जिससे हमे जीवन जीने के लिए अनाज को पैदा करते रहे | भारत एक विशाल जनसँख्या वाला देश माना जाता है तो इसके आधार पर मेरे सपनो का भारत ऐसा होना चाहिए जहा जीवन को बचाने तथा जीवन को समृद्ध बनाने के लिए जनसँख्या पर नियंत्रण पाने के लिए सभी लोग एक मंच पर खरे हो जाये |

मेरे सपनो के भारत में सभी लोग शिक्षित और समृद्ध रहे | मेरे सपनो के भारत में भेदभाव और अस्पृश्यता का कोई महत्व नहीं रहे बल्कि समानता का ही चारो ओर बोलबाला रहे | मेरे सपनो के भारत में गरीबी जैसी बीमारी का पूरी तरह अंत हो जाए | सभी लोग रोजगार को प्राप्त कर देश को समृद्ध और सबल बनाने के लिए प्रयासपूर्ण हो |

मेरे सपनो के भारत में स्त्रियों को उनके अनुसार जीवन निर्वाह करने के लिए स्वतंत्रता प्राप्त हो तथा किसी भी धार्मिक रीती रिवाज़ो को अपनाने  के लिए मुक्तचिन्तक हो | रिश्वतखोरी , भ्रष्टाचार , उत्पीड़न आदि सामजिक कुरीतियाँ समाज से पूरी तरह बाहर हो जाए जिससे हमारा समाज सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर  जीवन निर्वाह कर सके |

मेरे सपनो के भारत में सभी को स्वतंत्र होकर जीवन – यापन करने तथा अपने रूचि के अनुसार शिक्षा ग्रहण करने का सुनहरा अवसर प्राप्त हो |

मेरे सपनो का भारत भारत गौरवशाली बने –

भारत की सभ्यता और संस्कृति प्रचीन से ही गौरवपूर्ण रहा है | भारत की भूमि विभिन्न सांस्कृतिक रही है | यहाँ विभिन्न धर्म,संस्कृति , संप्रदाय , लिंग आदि पृष्टभूमियो वाले वैदिक काल से ही निवास करते आ रहे है जो भारत की सुंदरता , अखण्डता तथा अनेकता में एकता को परिभाषित करने का कार्य करता है |

भारत विभिन्न वीरो , वीरांगनाएँ – रानी लक्ष्मी बाई , महाराणा प्रताप आदि की मातृभूमि रही है जिससे हमारा देश गर्वान्वित होता रहा है | इन्ही गाथाओ और कहानियो को पुनः हमे अपनी देशभक्ति तथा कर्तव्य से अपने सपनो के भारत को परिपूर्ण कर देना है जिससे हमारा देश गौरवशाली बना रहे |

हम भारतीय बड़े ही बहादुर और कर्तव्यनिष्ट रहे है | हमारी वीरता को शरहदो पर दुश्मन सेनाओ को मारकर  अपनी मातृभूमि को बचाते  हुए आँका जा सकता है | मेरे सपनो के भारत में शिक्षा और रोजगार सार्वजानिक हो जिससे हमारा देश गारवशाली बना रहे | मेरे सपनो के भारत में अस्पृश्यता , भेदभाव का कोई अस्तित्व नहीं रह जायेगा |

मेरे सपनो के भारत में सत्य और अहिंसा का बर्चस्व कायम होगा | सामाज तथा देश को तोड़ने वाले असामाजिक तत्त्व का कोई अस्तित्व नहीं रह जायेगा | मेरे सपनो के भारत में शांति और सदभावना का साम्राज्य स्थापित किया जायेगा जिससे हम स्वयं को गौरवशाली बना सकेंगे  |

निबंध 3  ( 600 शब्दों में )-

प्रस्तावना –

मेरे सपनो का भारत स्वच्छ तथा साफ़ रहेगा जिससे हम अपने वंशज को एक स्वच्छंद और समृद्ध पर्यावरण उपहार के रूप में दे सके | भारत के प्रत्येक नागरिक समृद्ध और मुकचिन्तक बन सकेगा | मेरे सपनो के भारत में सभी लोग एक समान और बराबर के पात्र होंगे |

शिक्षा और रोजगार  –

 मेरे सपनो के भारत में सभी  शिक्षित और रोजगार प्राप्त होंगे | सभी व्यक्ति समृद्ध और कुशल होंगे |  बिना किसी सामाजिक भेदभाव और पृष्ठभूमि के सामान शिक्षा और अवसर प्राप्त कराये जाएंगे | शिक्षा मनुष्य का सबसे बड़ा हथियार होता है | एक शिक्षित व्यक्ति समाज की दिशा को पलट सकता है |

मेरे सपनो के भारत में हर व्यकित शिक्षित होगा जिससे वे हमारे देश को सफलता के मार्ग पर ले जा सकेंगे | शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक बदलाव  जाएंगे जिससे मनुष्य शिक्षित होकर अपनी जीवन बदल सकेगा तथा समाज में फैली कुसंगतियों का उन्मूलन कर सकेगा | मेरे सपनो के भारत में उक्त विभिन्न तथ्यों पर ध्यान दिया जाएगा और उनका कायाकल्प किया जायेगा |

गरीबी का उन्मूलन –

 गरीबी किसी भी देश को उन्नत बनाने के लिए सबसे बड़ी बाधा होती है अर्थात मेरे सपनो के भारत में गरीबी को पूर्ण रूप से उन्मूलन कर दिया जायेगा जिससे हम भी उन्नत तथा विकसित देशो की श्रेणी में स्वंय को देख सकेंगे |

गरीबी किसी भी मजबूत मनुष्यो को दीमक की तरह खा जाता है उनके अंदर छुपे कौशल को गरीबी के कारण एक बड़ा मंच नहीं मिल पाटा है जिसका प्रयोग कर वह अपने कौशल तथा हुनर को दुनिया के सामने ला सके और फिर वो दुःख और चिंता से ग्रस्त होकर अपने कौशल का ह्राष भी कर देता है परन्तु मेरे सपनो के भारत में ऐसा नहीं होगा सभी अपने कौशल तथा हुनर को एक मंच  क्योंकि गरीबी का उन्मूलन कर दिया जायेगा |

पाश्चात्य देशो की तरह हम भी स्वयं को गरीबी जैसे निरसंस बीमारी से छुटकारा पा लेंगे तथा हम भी उन्नत देशो की कोटि में स्वंय को शामिल कर पाएंगे मेरे सपनो का भारत ऐसा होगा जिसमे गरीबो को विशेष सुविधाएं और अवसर प्रदान किये जाएँगे | मेरे सपनो के भारत में गरीबी को दूर करने के लिए सभी तरह के प्रयासपूर्ण कदम उठाये जायेंगे |

प्रदुषण मुक्त भारत का निर्माण –

 मेरे सपनो के भारत में प्रदुषण मुक्त भारत का निर्माण किया जाएगा | धरातल पर पाए जाने वाले सभी जीवो को उनके उनुकूल पर्यावरण प्रदान करने का मुहीम बनाया जाएगा | जल – प्रदुषण से परेशान जंगली जीवो के लिए उपयुक्त वातावरण तथा विशेष प्रावधान बनाये जायेंगे जिससे धरातल पर जिव अस्तित्व में रह सकेंगे |

प्रदुषण से फैली बीमारियों का उन्मूलन कर प्रदुषण को रोकने का हर संभव प्रयास किया जाएगा | मेरे सपनो के भारत में प्रदूषित वायु से हो रहे रोगो का निदान कर वायु प्रदुषण को रोकने का हर संभव प्रयास किया जाएगा |

निष्कर्ष –

मेरे सपनो के ऐसे भारत को बनाने के लिए हमे स्वयं में बदलाव लाने की जरुरत होगी | क्योंकि हमारा देश भारत दुनिया का सबसे बड़ा युवा वाला  देश के नाम से जाता है | हमारे देश की एक बड़ी शक्ति हमारे देश में मौजूद युवाओं में छिपी हुयी है जिस शक्ति को हमे आज पहचानकर  हमारे सपनो के भारत के उद्देश्य को सफल बनाना होगा |

परन्तु आज कही एक और हमे अफ़सोस भी होता है के आज भारत की इतनी विशाल युवा शक्ति बेरोजकार पड़ा हुआ है जिसे हमे जल्द ही रोजगार देकर उनकी शक्तियों को सकारात्मक दृष्टिकोण में प्रयोग में लाना होगा अन्यथा हम इस बड़ी शक्ति को खो देंगे |

 इस लेख को प्यार देने के लिए धन्यवाद !
और अधिक पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे >>>

mere sapno ka bharat essay in hindi – मेरे सपनो का भारत पर हिंदी निबंध

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *