My Favourite Teacher Essay in Hindi For Students

my favourite teacher essay in hindi – मेरे प्रिय शिक्षक /अध्यापक पर निबंध

हमारे जीवन में शिक्षा का महत्वपूर्ण स्थान होता है | शिक्षक हमारे लिए मार्गदर्शक होता है|  एक अच्छा शिक्षक किसी के जीवन को बदल सकता है | आज के निबंध के माध्यम से हम सीखने जा रहे हैं मेरे प्रिय शिक्षक पर हिंदी निबंध 2021 जो आपकी आवश्यकताओं के अनुसार लघु , मध्यम और दीर्घ निबंध (short , medium and long essay ) मेरे प्रिय शिक्षक पर निबंध 2021 प्रस्तुत करने जा रहे हैं उम्मीद है यह निबंध आपको पसंद आएगा तो चलिए चलते हैं निबंध की ओर- 

मेरे प्रिय शिक्षक /अध्यापक पर निबंध – 2021 

निबंध 1 ( 200 शब्दों में ) –

जब मैं मध्य विद्यालय की पढ़ाई कर रहा था तो  उस वक्त मेरे विद्यालय में कई सारे शिक्षक मौजूद थे | परंतु उनमें से मुन्ना प्रसाद नामक एक शिक्षक जो मेरे सबसे प्रिय शिक्षक हुआ करते थे | वे मेरे क्लास शिक्षक भी थे | वे शारीरिक दृष्टिकोण से थोड़े ऊँचे , चौड़ाई में थोड़ा मोटे तथा शांत स्वभाव के शिक्षक थे | वह हम सब को अंग्रेजी की शिक्षा देते थे |

वह पढ़ाने के क्रम में बच्चों से गलती हो जाने पर डांट फटकार नहीं किया करते थे बल्कि उन्हें समझाते हुए प्रेरित करते थे कि वह कैसे एक अच्छे विद्यार्थी बन सकेंगे| वह विषय से संबंधित किसी भी टॉपिक को बड़े ही सरलता के साथ समझाने का प्रयत्न करते थे | नम्र स्वभाव होने के कारण बच्चों के साथ हमेशा खेल- मजाक के क्रम में ही पढ़ाने का आईडिया उनका बेमिसाल था |

वे  हम लोगों को हमेशा कहा करते थे कि कोई भी बच्चा जन्मजात तेज या कमजोर नहीं होता किसी बच्चे का तेज या कमजोर होना उसकी मेहनत पर निर्भर करता है | यह बातें हम सभी सुनकर सच में अंदर से प्रेरित हो जाते फिर अगले दिन अपनी तैयारी अच्छे से कर कर जाते|

निबंध 2 ( 400 शब्दों में ) –

मेरे सबसे प्रिय शिक्षक का नाम पिंटू कुमार था ,जब मैं कक्षा आठवीं में पढ़ रहा था | वे प्रायः सभी विषयों को पढ़ाया करते थे परंतु वे गणित को बहुत अच्छे ढंग से विश्लेषण किया करते थे | गणित की पढ़ाई के लिए हमे उन सभी शिक्षकों में से पिंटू सर से गणित पढ़ना हमें अत्यधिक रोचक लगता था | क्योंकि वे किसी भी  सिद्धांत को बड़ी सरलता के साथ समझाते थे|

my favourite teacher essay in hindi

my favourite teacher essay in hindi – मेरे प्रिय शिक्षक /अध्यापक पर निबंध

शिक्षा के क्षेत्र में अत्यधिक ज्ञान रखने वाले मेरे प्रिय शिक्षक  शांत स्वभाव और घालमेल रखने वाले व्यक्ति थे | उनका सभी विद्यार्थियों तथा शिक्षकों के साथ संबंध हमेशा अच्छा रहता था | मीठे स्वर रखने वाले 30 वर्षीय हमारे प्रिय शिक्षक अभी बगैर शादी शुदा थे लेकिन क्लास में पढ़ने वाले सभी छात्र एवं छात्राओं को हुए अपने छोटे भाई और बहन के तुल्य मानते थे |

शिक्षा देते समय में यह महसूस करते थे कि वह अपने छात्र छात्राओं को नहीं बल्कि घर के किसी सदस्य को शिक्षा प्रदान कर रहे हैं | मैं मेरे स्कूल के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई लिखाई किया  करता था | स्कूल की छुट्टी के बाद मैंने अपनी कोचिंग की व्यवस्था मेरे प्रिय शिक्षक पिंटू कुमार के के साथ ही की | वह मुझे हमेशा मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया करते थे |

मेरे प्रिय शिक्षक मेरे स्कूल के पास ही एक कमरे में रहा करते थे | मेरे शहर में जन्म स्थल तो नहीं था परंतु उनके स्वभाव के कारण लोग उनसे काफी जुड़ते चले गए | अपनी नम्रता और स्वभाव से लोगों को मंत्रमुग्ध करने वाले मेरे प्रिय शिक्षक बहुत कम समय में ही हमारे क्षेत्र में खूब  लोकप्रिय हो गए | कक्षा की पढ़ाई लिखाई के दौरान शिष्टाचार का पालन करना भली-भांति समझते थे|

स्कूल के किसी भी गतिविधि  जैसे – खेलकूद ,पिकनिक के आदि में प्रशिक्षक के तौर पर हम मेरे प्रिय शिक्षक पिंटू सर का ही चुनाव करते थे|  स्कूल की पढ़ाई के दौरान हम उसे अपनी प्रेरणा स्रोत मानते थे |

बेहद ही गरीब परिवार से अपना संबंध रखने वाले मेरे प्रिय शिक्षक पिंटू कुमार ने अपनी शिष्टाचार और ज्ञान के बल पर आर्थिक दृष्टिकोण से अत्यधिक मजबूत होना भी शुरू हो गया| वह हम बच्चों को एक पाठ हमेशा पढ़ाया करते थे की समय को कभी बर्बाद नहीं करना चाहिए |

वे हमेशा कहा  करते थे कि समय ही वह चाबी है जिससे सफलता के शिखर तक हम पहुंचते हैं|  उन्होंने अपने जीवन यात्रा और चरित्र को उद्धरण के साथ जोड़कर साबित कर दिया कि वह समय से कितना प्रेम करते थे|

मेरे प्रिय शिक्षक पर 10 लाइन – 

1 .  मेरे प्रिय शिक्षक का नाम मुन्ना कुमार है | 

2 . वे शरीर से नाते और मोटे संरचना वाले व्यक्ति है | 

3 . मेरे प्रिय शिक्षक हमे अंग्रेजी विषय पढ़ाते है | 

4 . मेरे प्रिय शिक्षक की आयु 45 वर्ष है | 

5 . मेरे प्रिय शिक्षक विवाहित है | 

6 . मेरे प्रिय शिक्षक शांत व उदार प्रवृति के व्यक्ति है | 

7 . मेरे प्रिय शिक्षक मेरे क्लास टीचर भी है | 

8 . मेरे प्रिय शिक्षक बच्चो के साथ समान आचरण करते है | 

9 . मेरे प्रिय शिक्षक हमेशा मुस्कुराते रहते है | 

10 . मेरे प्रिय शिक्षक अंग्रेजी विषय के एक महान शिक्षक है | 

निबंध 3 ( 880 शब्दों में ) –

प्रस्तावना –

मेरे प्रिय शिक्षक का नाम रामकिशोर था जब मैं हाई स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ाई करता था |विनम्र आचरण और शांत स्वभाव के धनवान व्यक्ति थे | वे स्कूल में पढ़ाये जाने वाले  के सभी विषयों को पढ़ाया करते थे |  पढ़ाई के दौरान वे लापरवाही बिल्कुल भी नहीं चाहते थे|

पढाई के दौरान वे हमेश शिष्टाचार का पालन करते थे | वे स्कूल की बालकनी में रहा करते थे|  स्कूल की पढ़ाई संपूर्ण करने के बाद वे अलग से कोचिंग भी पढ़ाया करते थे | स्कूल के अधिकतम बच्चे स्कूल की छुट्टी के बाद कोचिंग के लिए उन्हीं के पास पढाई किया करते थे |

my favourite teacher essay in hindi – मेरे प्रिय शिक्षक /अध्यापक पर निबंध

मेरे प्रिय शिक्षा का पाठ्यक्रम को पढ़ाने के साथ-साथ कहानियों को भी पढ़ाया करते थे जिसके माध्यम से हम लोगों को प्रेरित किया करते थे जिससे वे हमें जीवन में सफल होता हुआ देख सकें | स्कूल की गतिविधियों के दौरान वे हमें हमेशा मार्गदर्शन किया करते थे तथा गतिविधियों के बारे में बताया करते थे| 

मेरे प्रिय शिक्षक के गुण –

मेरे प्रिय शिक्षक सभी बच्चों के साथ समान व्यवहार करते थे| उनका अपने विषय में अत्यधिक ज्ञान था | बच्चों के विभिन्न सांस्कृतिक भूमि से संबंध रखने के आधार पर कक्षा संचालन का व्यवस्था कर बच्चो को एक दूसरे के साथ अन्तर्सम्बन्धित होने का अवसर प्रदान करते थे | वे बच्चों के पृष्ठभूमि के आधार पर कोई भेदभाव नहीं करते थे |

तथा बच्चों के रंग- रूप ,जात -पात ,लिंग -नस्लभेद आदि किसी भी प्रकार से कोई भेदभाव नहीं करते थे | वे अपने निश्चित समय के साथ कक्षा में प्रवेश करते और कक्षा संचालन का कार्य पूर्ण करते थे |   वह हमेशा स्कूल के गतिविधियों और नियमों में शिष्टाचार का पालन किया करते थे |

समय पर स्कूल आने के साथ-साथ समय से ही स्कूल से विदा लेते थे|पढ़ने में मंद बुद्धि वाले बालक के साथ वे अपना समय अत्यधिकबिताते थे क्योंकि उस मंद बुद्धि वाले बच्चे को अपनी पढ़ाई करने में मदद मिल सके |

जीवन में प्रिय शिक्षक का महत्व – 

शिक्षक हमारे  जीवन के वह महान इंसान होते हैं जिनसे हम महान बनते हैं|  एक महान शिक्षक का शिष्य हमेशा महान होता है|  माता-पिता के अलावा हमारे जीवन में शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान होता है | असल में आज जितने भी लोग सफल हुए हैं उन शब्दों में मां बाप के अलावा शिक्षक का महत्वपूर्ण त्याग होता है| 

जिससे माता-पिता अपने बच्चों की भलाई के लिए प्रार्थना करते हैं उसी तरह से एक शिक्षक के लिए उनका शिष्य उसका गर्व होता है| सोचिए जीवन में चारों तरफ अंधेरा ही अंधेरा हो कहीं आपको दीपक नहीं दिखता हो तो जीवन कितना नीरस और दुर्लभ हो जाता है | उसी तरह शिक्षा हमारे लिए दीपक की तरह काम करता है और दीपक देने वाले शिक्षक हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण व्यक्तित्व होते हैं |

जीवन में जब हम किसी भी कार्य को करते हैं तो हमें हमारे लिए एक शिक्षक का होना अति आवश्यक हो जाता है | शिक्षा के बिना हमें ज्ञान की प्राप्ति संभव नहीं है क्योंकि एक शिक्षक अपने अनुभवों के आधार पर सबको शिक्षा प्रदान करता है जिसे आप जीवन में सफल होते चले जाते हैं | बिना गुरु अर्थात शिक्षक के जीवन उबाऊ और नीरस हो सकता है |

जब हम किसी परेशानी से गुजर रहे होते हैं और जब हमारा कोई पथ प्रदर्शक अथवा मार्गदर्शक होता है तो हमारा जीवन रोमांचक और सरल हो जाता है | इसलिए हमारे जीवन में एक शिक्षक का होना बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखता है | और हमारे जीवन में जो हमारे प्रिय शिक्षक होते हैं वह हमारे जीवन के दिशा को तय करने में मदद करते हैं| 

उपसंहार –

शिक्षक हमारे लिए मार्गदर्शक होता है | शिक्षक हमारे लिए भाग्य निर्माता का भी किरदार निभाता है | एक शिक्षक अपनी शिक्षा की ज्योत से बच्चों में शिक्षा का दीपक जलाकर किसी भी देश का कल्याण कर सकता है |  किसी भी देश का शिक्षक एक महत्वपूर्ण आवश्यक तत्व होता है जिससे किसी भी देश को विकसित होने में सहायता मिलती है|   

आज के इस आधुनिक युग में हम शिक्षक का आदर व सम्मान नहीं कर पाते हैं|शिक्षा में वह शक्ति है जिससे किसी भी देश के भविष्य को बदला जा सकता है | एक मनुष्य जीवन में जितना अधिक सफल हो पाता है अर्थात जितनी ऊंचाई तक पहुंच पाता है उसमें उसके शिक्षक का महत्वपूर्ण योगदान होता है|  जीवन में माता-पिता के बाद अगर किसी का स्थान होता है तो एक शिक्षक का ही होता है|

आज संसार में जितने भी कामयाब इंसान बने हैं उनके पीछे शिक्षक का बहुत बड़ा योगदान होता है | शिक्षक के द्वारा शिक्षाप्राप्त  विद्यार्थी आज जीवन में लाखों ,करोड़ों रुपए कमा कर सफलतापूर्वक जीवन व्यतीत कर रहे हैं|  तो दूसरी तरफ यह भी दुर्दशा देखने को मिलती है कि संसार में कई सारे ऐसे भी शिक्षक है जो गरीबी और परेशानी के कारण जीवन व्यतीत करते हैं| 

इस लेख को प्यार देने के लिए शुक्रिया ! 

अगर आप घर बैठे इंग्लिश सीखना चाहते है तो आज ही ज्वाइन करे   English Speaking Course  और हिंदी से इंग्लिश सीखना सुरु करे। 

और अधिक पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे >>>

my favourite teacher essay in hindi – मेरे प्रिय शिक्षक /अध्यापक पर निबंध

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *