Samay Ka Sadupyog For students and Childdren

samay ka sadupyog – समय का सदुपयोग

मेरे प्यारे बच्चो आज हम सीखेंगे समय के सदुपयोग पर हिंदी निबंध 2021 जो सभी कक्षा 4, 5 , 6 , 7 , 8 , 9…. आदि के लिए उपयोगी साबित होगी | इस निबंध में हम सभी समय के सदुपयोग के बारे में सीखेंगे की कैसे समय बलवान होता है और कैसे हम समय के रस्सी को पकड़कर सफलता को प्राप्त कर लेते है और कैसे एक आदमी समय को बर्बाद कर असफल हो जाता है जीवन को दुखदायी बना लेता है | समय हमारे लिए एक वरदान की तरह है जिसे प्राप्त कर हम वो जीवन में कर जाते है जिसकी हमे कभी सपने भी नहीं देखे थे | तो बिना देरी के चलिए पढ़ते है समय के सदुपयोग पर हिंदी निबंध 2021 …….

समय का सदुपयोग

हम सभी बचपन से ही सुनते आये है के समय बलवान होता है | ये बाते  पूरी तरह सत्य है | हम दुनिया में तभी सफल हो पाते है जब हम समय के प्रति सजग हो जाते है | इस संसार में जितने भी महान इंसान बने है उन सबो के महान बनने के पीछे का रहस्य “ समय “ ही तो है |

एक मनुष्य तभी सफल हो पाता है जब वह कही न कही अपने समय का सही दिशा में उपयोग कर उन्हें बर्बाद करने से बचाते है | तथा दूसरी ओर एक मनुष्य तब असफल हो जाता है जब उसने सही दिशा में तैयारी न की होती है तथा सबसे मुख्य बाते ये है के उसने अपने समय को नहीं पहचाना होता है|

इस दुनिया  में अघिकतर मनुष्य तो ऐसे ही होते है जिसने अपने समय को नहीं पहचाना हो और उन्हें बर्बाद कर दिया हो | संसार में जितने भी महान इंसान  पैदा हुए उन सभी महान इंसानो ने समय के बारे में बड़ी गंभीरता के साथ दुनिया को मार्ग दिखाने का काम किया |

समय का चक्र हमेशा चलता रहता है | समय किसी का इंतज़ार नहीं करता है | समय किसी के लिए नहीं रुकता है | आपका धन कही बर्बाद हो जाए तो उसे जीवन में वापस लाया जा सकता है लेकिन समय कही बर्बाद हो जाता है तो उसे वापस लाना असंभव है |

 samay ka sadupyog

samay ka sadupyog – समय का सदुपयोग

मनुष्य को जन्म देने वाले प्रकीर्ति भी समय को भली -भाँति समझती है किसी भी मनुष्य का जन्म एक निश्चित समय पर ही संभव है , किसी अन्य जिव का भी समय पर ही जन्म संभव है | समय के आधार पर ही प्रकीर्ति अपना दिनचर्या पूरी करती है | सुबह के समय ही सूर्य का उदय होना संभव हो पाता है तथा शाम के समय ही सूर्य का डूबना

samay ka sadupyog – समय का सदुपयोग

जब हमारी प्रकीर्ति समय के महत्व को इतनी गंभीरता से समझती है तो हम मनुष्यो का कर्त्तव्य है के हम समय के अवसरों को पहचान कर दुनिया में अपना नाम अमर कर सके | समय के महत्व को नहीं समझने वाला मनुष्य जानवर हि तो होता है क्योंकि जानवरो को समय के महत्वो से प्रकीर्ति ने अनजान बना दिया उन्हें हम मनुष्यो के अधिपत्य जन्म दिया ताकि हम शक्तिशाली मनुष्य समय के चाल को समझ सके और जीवन में सफलता प्राप्त कर सके  |

समय सभी मनुष्यो के लिए समान होता है | दुनिया में कई लोग  सफल हो जाते है , परन्तु सफल होने वाले  वही लोग होते है जिसने कभी अपने समय को पहचान लिया होगा और कई  सारे लोग असफल भी है और  इनमे वही लोग होते है जिसने समय को अपने पैरो तले कुचल डाला हो | समय आने पर ही पेड़ों पर फल लगते है , समय आने पर ही माँ अपने बच्चे को जन्म देती है ,  एक निश्चित समय होने पर ही सूर्य उदय होता और एक निश्चित समय के साथ डूब जाता है |

samay ka sadupyog – समय का सदुपयोग

समय आपने पर ही मेघ बरषने लगता है और समय आने पर ही खेतो में फसल लहलहाने लगते है | किसी महान विचारक ने ठीक ही कहा है ” समय ही धन है ” क्योंकि जब हम किसी के लिए काम करते है तो इसका मतलब ये होता है के हम अपने व्यतीत किये गए समय का ही धन के रूप में भरपाई करते है |

समय के चाल को नहीं समझने के कारण आज इस संसार कितने ही इंसान बड़े ही दौलत वाले होने के बावजूद भी आज वे रोड पर दर- दर के ठोका खाते हुआ दिखाई पड़ जाते है और ऐसे भी लोग है इस संसार में जिसने कभी एक रोटी के लिए तरस गया था लेकिन आज वे इंटने सुखी – समृद्ध बन गए है के वे

आज संसार में उनका एक अपना नाम और रुतबा है और ऐसा इसलिए संभव हो सका उसने समय के चाल को समझ लिया तथा उसे अवसरों के रूप में बदल डाला तथा दूसरी ओर वे इंसान जिन्होंने समय रहते अपनी आदतों तथा दिनचर्याओं में बदलाव नहीं किया होगा और फिर वक्त ने उन्हें आसमान के बुलंदियों से जमीन पर उतार फेंक दिया |

एक महान कवी कवीर दास ने कहा था –

 कल करे सो आज कर , आज करे सो अब

   पल में परलै होयेगी , बहुरि करेगा कब |

 इस दोहे से हम इंसानो को बहुत बड़ी सिख मिलती है के हम इंसानो की ये प्रविर्ती होती है के किसी भी काम को अभी करने के बजाये उसे कल पर दाल देते है और फिर जब टालते – टालते समय ख़त्म हो जाता है तो हम सर पकर कर बैठ जाते है  और हमारे सामने सिर्फ पश्चाताप के अलावा कुछ नहीं बचता है |

अर्थात समय के इस चलते पहिये के साथ स्वयं के अंदर झांकते रहना चाहिए और फिर उचित समय के साथ उचित काम करना चाहिए जिससे हमे सफलता मिल जाती है |

आज के इस समय में कितने ही प्रतिभाशाली लोग भी कामयाब होने में चूक जाते और औसत दर्जे का विद्यार्थी या इंसान सफल हो जाता है आखिर ऐसा क्यों होता है क्या हम आप जानते है इसका सिर्फ एक ही जवाब है तेज़ और प्रतिभशाली लोग ये समझते है के अभी समय है और मई तो इस काम में तेज़ हु इसे कल कर लूंगा और यही प्रविर्ती उन्हें अपने काम पर पूर्णतया फोकस करने से बाधित कर देता है

तथा एक औसत स्टूडेंट या इंसान हमेश इस बात को ध्यान में रखते मै एक औसत हु और मुझे इस पर बार – बार फोकस रहना होगा तभी हम सफल हो पाएँगे इसलिए के बार- बार एक चीज़ अपर फोकस करने से हम उस काम में माहिर आज जाते है और फिर सफलता एक प्रतभावशाली व्यक्ति के हाथ न लगकर एक औसत दर्जे के इंसान आ जाता है |

 

बचपन से हमलोग सुनते आये है अंग्रेजी की एक कहावत को – ” TIME IS MONEY “ इस कहावत में  समय के मूल्यों को समझाया गया है कैसे हम अपने समय को गवाँ देते है , किस हद तक हम समय को बर्बाद करते हुए दिखाई देते है , हमे पता ही नहीं होता है के हम अपने समय को नहीं बल्कि पैसे को गवाँ रहे है क्योंकि समय ही धन है |

आज लोग बिज़नेस अपने एक बड़ी पूंजी या छोटी पूँजी से शुरू करते है और लोग ये कहते है के हमारे पास तो धन ही नहीं जिससे हम भी व्यापर कर धन कमा सके परन्तु ये उतना सत्य नहीं है आप बिना धन के भी धन कमा सकते है

क्योकि आप अपने बुद्धि के कारण कही जॉब शुरू कर देते है तो उसमे आप को कोई निवेश करने की जरुरत नहीं होती है तथा बिना निवेश के आप अपनी बुद्धि से ढेर सारा पैसा कमाने लगते है  और इसमें तो  सिर्फ आपका समय ही  आवश्यक होता है धन की कोई जरुरत नहीं होती है | इसलिए कहा जाता है  ” समय ही धन है “

यह एक सार्वभौमिक सत्य है के समय कभी नहीं रुकता है इसलिए हम सभी को समय के सदुपयोग पर अवश्य ध्यान देना चाहिए अन्यथा मृत्यु एक शाश्वत सत्य है हम सभी को इस दुनिया को एक निश्चित समय के साथ अलविदा कहना है परन्तु कुछ लोग अपना नाम दुनिया में मरने के बाद भी अमर कर जाते है

क्योंकि वे व्यक्ति कभी भी अपने क्षण को नहीं गवाँते है और जो सिर्फ मृत्यु  को पहुँचता है वे अपने जीवन में समय को नहीं पहचाने होते है उसने समय का सदुपयोग नहीं किया होता है इसलिए वे सिर्फ मृत्यु को प्राप्त कर पाते है और अपना कोई नाम पीछे अनहि छोड़ पाते है |

इसलिए जीवन में समय के सदुपयोग पर ध्यान आकृष्ट और चिंतन करना चाहिए | आशा करता हू हम सभी लोग अब समय के प्रति सचेत हो जायेगे तथा समय का हर पल का सदुपयोग करेंगे | धन्यावाद !

 

और अधिक पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे >>>

इस लेख को प्यार देने के लिए शुक्रिया !

samay ka sadupyog – समय का सदुपयोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *